कौन हैं विश्वेश नेगी? जंग के बीच भारत ने ईरान में नियुक्त किया नया राजदूत – Hindustan

पश्चिम एशिया में जारी भारी जंग के बीच भारत सरकार ने एक बड़ा कूटनीतिक कदम उठाया है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने 2002 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी विश्वेश नेगी को ईरान में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया है। नेगी ऐसे समय में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं, जब समंदर खासतौर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कॉमर्शियल जहाजों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं चरम पर हैं।

विश्वेश नेगी वर्तमान में नई दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक बयान के मुताबिक, वे जल्द ही ईरान की राजधानी तेहरान पहुंचेंगे और अपना राजनयिक कार्यभार संभालेंगे। भारत-ईरान के रणनीतिक और व्यापारिक संबंधों के लिहाज से यह बदलाव बेहद महत्वपूर्ण समय पर हो रहा है।

ईरान में भारत के नए राजदूत की नियुक्ति ऐसे वक्त हो रही है, जब पश्चिम एशिया में हालात बेहद संवेदनशील हैं। भारत लगातार स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसे अहम समुद्री मार्गों में जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर चिंता जताता रहा है। मौजूदा संकट के समाधान के लिए नई दिल्ली लगातार कूटनीतिक बातचीत और संवाद की वकालत कर रहा है।

पश्चिम एशिया में हाल के महीनों में तनावपूर्ण स्थिति रही है। गत 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर सैन्य हमले किए गए थे, जिसके बाद तेहरान ने भी जवाबी कार्रवाई की थी।

इस नियुक्ति से पहले, शुक्रवार को ही विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से फोन पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान जयशंकर ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर भारत की गहरी चिंताएं साझा कीं। उन्होंने कड़े शब्दों में आग्रह किया कि किसी भी परिस्थिति में कॉमर्शियल जहाजों और नाविकों पर हमले नहीं होने चाहिए। भारत ने स्पष्ट संदेश दिया कि किसी भी पक्ष द्वारा किए गए ऐसे हमलों की कड़ी निंदा करता है।

जयशंकर को मौजूदा हालात और चल रही चर्चाओं को लेकर ईरान के नजरिए से भी अवगत कराया गया। बातचीत में विदेश मंत्री ने दोहराया कि भारत हमेशा बातचीत और कूटनीति के जरिए समाधान का पक्षधर है।

क्षेत्र में तनाव को कम करने और समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मध्यस्थों के जरिए कोशिशें तेज हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि बिचौलियों के माध्यम से ईरान के साथ सोमवार से बातचीत शुरू होने की उम्मीद है। दूसरी तरफ, ईरान की सरकारी मीडिया के अनुसार, समुद्री गलियारे को सुरक्षित और नियंत्रित करने के लिए एक ‘संयुक्त परिचालन तंत्र’ बनाने को लेकर ईरान और ओमान के बीच भी चर्चा आखिरी दौर में पहुंच चुकी है।

डिजिटल पत्रकारिता की बदलती लहरों के बीच समाचारों की तह तक जाने की ललक अमित कुमार को इस क्षेत्र में खींच लाई। समकालीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ अमित को जटिल विषयों के गूढ़ विश्लेषण में गहरी रुचि है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अमित को मीडिया जगत में एक दशक का अनुभव है। वे पिछले 4 वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
अमित न केवल समाचारों के त्वरित प्रकाशन में माहिर हैं, बल्कि वे खबरों के पीछे छिपे ‘क्यों’ और ‘कैसे’ को विस्तार से समझाने वाले एक्सप्लेनर लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों, जैसे कि कीवर्ड रिसर्च, ट्रेंड एनालिसिस और एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन को वे बखूबी समझते हैं। उनकी पत्रकारिता की नींव ‘फैक्ट-चेकिंग’ और सत्यापन पर टिकी है। एक मल्टीमीडिया पत्रकार के तौर पर अमित का सफर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ रहा है। उन्होंने अमर उजाला, वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है।
अमित ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूनिसेफ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हेल्थ जर्नलिज्म का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन और एडिटोरियल प्लानिंग में उनकी विशेषज्ञता उन्हें आज के आधुनिक न्यूज रूम के लिए एक अनिवार्य स्तंभ बनाती है। पेशेवर जीवन से इतर, अमित एक जुनूनी घुमक्कड़ हैं जिन्हें हार्डकोर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का शौक है, साथ ही वे ऐतिहासिक और वास्तविक जीवन पर आधारित सिनेमा देखने के भी शौकीन हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News