—विज्ञापन—
Entertainment News: तमिल टीवी एक्ट्रेस आनंदी अजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो रोती हुई नजर आ रही हैं. दरअसल, उन्हें पता चला कि थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ से उनके सीन हटा दिए गए हैं और सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में आनंदी रोते हुए बता रही हैं कि उन्होंने एक ऐसा मौका गंवा दिया, जिसे वो अपने करियर के लिए अहम मानती थीं.
‘धमाल 4’ का अब तक का कलेक्शन
अजय देवगन की ‘धमाल 4’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.15 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 11.0% रही. वहीं फिल्म के शोज 11,846 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 40.65 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 162.54 करोड़ है. वहीं फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 185.39 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
यह भी पढ़ें: Jana Nayagan Box Office Collection: थलपति विजय की ‘जन नायकन’ ने ओपनिंग डे पर की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
‘जन नायकन’ ने पहले दिन 41 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 41.6% रही. वहीं शोज की बात करें तो पहले दिन फिल्म के शोज 13,067 रहे. ‘जन नायकन’ का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 48.27 करोड़ है. पहले ही दिन फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 78.27 करोड़ हो गया है. अपकमिंग वीकेंड पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर सकती है. बता दें थलपति विजय ने इस फिल्म की रिलीज से पहले ही घोषणा कर दी थी कि ये उनके करियर की आखिरी फिल्म है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी कई दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन में नजर आई है. हालांकि अब एक ऐसी खबर आई है, जिस के बाद उनके फैंस काफी चिंता कर रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर…
अमिताभ बच्चन का पॉपुलर शो KBC 18 की शूटिंग का आगाज 1 अगस्त से होने वाला है. बिग बी का यह शो एक नए थेम के साथ सोनी टीवी पर दस्तक देने वाला है. चलिए जानते हैं कि शो में क्या कुछ बदला है. पढ़िए पूरी खबर…
https://www.instagram.com/reel/DbDcHmZlYiH/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==
साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नेता सिनेमाघरों में रिलीज की गई है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. इस मूवी के साथ ही विजय ने एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई स्टार है, जिन्होंने अपने करियर के पीक पर अपने एक्टिंग करियर को अलविदा कहा है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर…
तमिलनाडु के सीएम सी. जोसेफ विजय (थलापति विजय) की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ की ओटीटी रिलीज की चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि फिल्म कब और कहां रिलीज हो सकती है? पढ़ें पूरी खबर…
तमिलनाडु के सीएम सी. जोसेफ विजय (थलापति विजय) की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ के दूसरे दिन की कमाई में गिरावट आई है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है? पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड सुपरस्टार अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान ने भी छात्रों के समर्थन में एक पोस्ट शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने अपने पोस्ट में क्या कुछ लिखा है. पढ़िए पूरी खबर…
टीवी सीरियल ‘ये कहां आ गए हम’ फेम सान्वी तलवार चर्चा में आ गई हैं. आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं सान्वी तलवार? और अब वो क्यों चर्चा में हैं? पढ़ें पूरी खबर…
तमिल टीवी एक्ट्रेस आनंदी अजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो रोती हुई नजर आ रही हैं. दरअसल, उन्हें पता चला कि थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ से उनके सीन हटा दिए गए हैं और सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में आनंदी रोते हुए बता रही हैं कि उन्होंने एक ऐसा मौका गंवा दिया, जिसे वो अपने करियर के लिए अहम मानती थीं.
https://www.instagram.com/p/DbJF-GTzZuV/
मुंबई के शिवाजी पार्क छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन के सामने रिया अहीर नाम की एक लड़की खड़ी हो गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. अब रिया ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है. पढ़ें पूरी खबर…
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव पर भोजपुरी एक्ट्रेस ने गंभीर आरोप लगाए हैं. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये मामला और किसने खेसारी पर ये आरोप लगाए हैं. पढ़ें पूरी खबर…
सुनंदा शर्मा ने छात्रों को सपोर्ट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है. सिंगर का पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है, जिस पर फैंस भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/DbK1fa1TkPf/
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. मलाइका का खेसारी लाल यादव पर गुस्सा फूटा है. आइए जानते हैं कि क्या है मामला? पढ़ें पूरी खबर…
बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसी फिल्म अपना जलवा दिखा रही है, जिसने अपने बजट से ज्यादा कलेक्शन सिर्फ दो हफ्तों में कर लिया है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में… पढ़ें पूरी खबर…
रणबीर सिंह की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर आज रिलीज होना था, लेकिन फिल्म के ट्रेलर रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है. आइए जानते हैं कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या है? पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने छात्रों के समर्थन में एक पोस्ट शेयर किया था, लेकिन अब भाईजान को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला? पढ़ें पूरी खबर…
नेटफ्लिक्स पर नए-नए शोज ट्रेंड कर रहे हैं. इनमें लॉक अप 2, द ईस्ट पैलेस, इलाइट फोर्स, इंडियाज गॉट लेटेंट 2 और स्पूकी इन लव जैसे शोज शामिल हैं. सोशल मीडिया पर भी ये शोज काफी वायरल हो रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर
‘लॉक अप 2’ नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. शो में आए दिन नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. इस शो ने नेटफ्लिक्स पर समय रैना के कॉमेडी रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को भी पीछे छोड़ दिया है.
नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ ट्रेंडिंग बना हुआ है. इस शो के सोशल मीडिया पर खूब चर्चे हो रहे हैं. वहीं शो के इस हफ्ते के नॉमिनेशन भी सामने आ गए हैं. वरुण यादव से लेकर शिल्पा शिंदे तक नॉमिनेटेड हैं. पढ़िए पूरी खबर
लेटेस्ट एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने गौरव को लेकर कहा है कि जब गौरव आए थे तो वो उनसे मिलकर खुश नहीं थीं. एक्ट्रेस ने कहा, ‘गौरव मेरा कोई नहीं है. मुझे उम्मीद थी कि मेरा कोई अपना मिलने आएगा. इससे अच्छा तो मेरे मम्मी-पापा आ जाते तो मुझे अपनापन लगता’. पढ़िए पूरी खबर
प्राइम वीडियो के ‘अलायंस’ में सोहेल खान ऑडियंस को एंटरटेन कर रहे हैं. हाल ही में सोहेल खान को शो में कीबोर्ड यूज करने के लिए दिया गया और उन्होंने खुद रिवील किया कि मैंने आज तक कभी कीबोर्ड यूज ही नहीं किया है.
रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर आज यानी 24 जुलाई को रिलीज होने जा रहा था. वहीं अब फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है. नमित मल्होत्रा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है. पढ़िए पूरी खबर
https://www.instagram.com/p/DbJnZ0VSxhH/?utm_source=ig_embed&ig_rid=Ap8c3A7FPDIpw9o6RqeO5kC
दिल्ली के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को बॉलीवुड सितारों का भी सपोर्ट मिल चुका है. सलमान खान के बाद अब कई बड़े-बड़े सितारों ने चुप्पी तोड़ते हुए छात्रों के हक में पोस्ट किया है. करीना कपूर से लेकर वरुण धवन तक ने छात्रों के पक्ष में पोस्ट किया है. पढ़िए पूरी खबर
‘जन नायकन’ ने पहले दिन 41 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 41.6% रही. वहीं शोज की बात करें तो पहले दिन फिल्म के शोज 13,067 रहे. ‘जन नायकन’ का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 48.27 करोड़ है. पहले ही दिन फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 78.27 करोड़ हो गया है.
https://www.instagram.com/p/DazwpoSpKjG/
अजय देवगन की ‘धमाल 4’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.15 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 11.0% रही. वहीं फिल्म के शोज 11,846 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 40.65 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 162.54 करोड़ है. वहीं फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 185.39 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में साई पल्लवी सीता का किरदार निभा रही हैं. वहीं अब एक्ट्रेस की कास्टिंग पर टीवी की ‘सीता’ दीपिका चिखलिया ने रिएक्ट किया है. दीपिका ने साई पल्लवी के किरदार पर रिएक्ट करते हुए कहा, ‘मैंने उनका काम देखा है. वो एक कमाल की एक्ट्रेस हैं. लेकिन मुझे नहीं पता कि वो सीता के किरदार में कैसी दिखेंगी. उन्हें देखने के बाद ही पता चलेगा. फिलहाल, मुझे कोई अंदाजा नहीं है.’ दीपिका का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों से NEET पेपर लीक को लेकर जोरदार प्रोटेस्ट चल रहा है. लेकिन इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना और वरुण धवन ने भी अपना रिएक्शन दिया है. दोनों कलाकारों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस अपनी बात रखी है. पढ़िए पूरी खबर…
https://www.instagram.com/p/DbIbS21sdA9/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
सुपरस्टार राजकुमार राव की मच अवेटेड फिल्म ‘प्रहार’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. इस मूवी को दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. हालांकि, अब इस मूवी की रिलीज डेट को बदल दिया गया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर…
बॉलीवुड सलमान खान ने एक्स (पहले ट्विटर) पर छात्रों को लेकर एक पोस्ट किया है, जो जमकर वायरल हो रहे है. चलिए जानते हैं कि भाईजन ने पोस्ट में क्या कुछ लिखा है… पढ़िए पूरी खबर…
https://www.instagram.com/p/DbI2C8CoUSa/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==
पॉपुलर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने भी अब छात्रों को सपोर्ट किया है. इसको लेकर रकुल ने एक पोस्ट शेयर किया है. आइए जानते हैं कि रकुल ने क्या लिखा है? पढ़ें पूरी खबर…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ का ओपनिंग डे कलेक्शन आ गया है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की है? पढ़ें पूरी खबर…
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
हिमानी शर्मा News 24 में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और उन्हें पत्रकारिता में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है. वह फिल्म, टीवी, OTT और मनोरंजन जगत से जुड़ी ट्रेंडिंग, रिसर्च और एक्सक्लूसिव खबरें लिखती हैं. इसके अलावा कई सेलेब्रिटीज के इंटरव्यू भी कर चुकी हैं. हिमानी ने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनसे himani.sharma@bagconvergence.in पर संपर्क किया जा सकता है.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in