विधायक कर रहे तंत्र-मंत्र का इस्तेमाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का अजीब आरोप – Hindustan

कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष बी. महेश कुमार गौड़ ने मंगलवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायक टी हरीश राव पर राज्य में बारिश रोकने के लिए ‘क्षुद्र पूजा’ (तांत्रिक अनुष्ठान) करने का आरोप लगाया। गौड़ ने आरोप लगाया कि राव ने यह अनुष्ठान इसलिए किया ताकि सूखे की स्थिति से उन्हें राजनीतिक लाभ मिल सके। बीआरएस ने आरोपों पर पलटवार करते हुए इन्हें निराधार बताया और कहाकि ये निम्न स्तर की राजनीति का उदाहरण है।

गौड़ ने यहां संवाददाताओं से कहाकि तेलंगाना के गठन के बाद हरीश राव मंत्री रहे और उन्हें हर अवसर मिला। उनका स्वार्थ चरम पर पहुंच गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह (राव) चाहते हैं कि तेलंगाना में बारिश न हो, फसलें खराब हों और सूखे के कारण लोग तथा मवेशी प्रभावित हों। राव का मानना है कि ऐसी स्थिति में उन्हें राजनीतिक लाभ मिलेगा। गौड़ ने दावा किया कि बीआरएस अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव के भतीजे हरीश राव मार्च, मई और जून के दौरान कर्नाटक के शिवमोगा तथा तमिलनाडु के तिरुचि स्थित कुछ मंदिर गए थे, जहां पर इस तरह के कथित अनुष्ठान किए जाते हैं।

गौड़ ने आगे कहाकि हरीश राव के इन दौरों के सबूत मौजूद हैं। गौड़ ने कहाकि अगर बीआरएस नेता ने कोई ‘क्षुद्र पूजा’ नहीं की है तो उन्हें इन यात्राओं के उद्देश्य के बारे में स्पष्टीकरण देना चाहिए। गौड़ ने आरोप लगाया कि हरीश राव ने इस उम्मीद में कथित तौर पर ‘क्षुद्र पूजा’ कराई कि सूखे के कारण कांग्रेस सरकार के खिलाफ उत्पन्न होने वाली सत्ता विरोधी लहर से बीआरएस को राजनीतिक लाभ मिलेगा।

गौड़ के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बीआरएस नेता आरएस प्रवीण कुमार ने कहाकि कांग्रेस नेताओं को हिंदू समुदाय से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने न केवल हरीश राव बल्कि दुनियाभर के हिंदुओं और अघोरियों का भी अपमान किया है।

मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।

आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।

यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।

जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।

अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News