Medical Thriller Films: यूट्यूब पर फ्री में देखिए बेस्ट 5 मेडिकल ड्रामा फिल्में, इनकी कहानी दिमाग हिला देगी – Hindustan

साउथ सिनेमा की फिल्मों को दुनियाभर में देखा और पसंद किया जाता रहा है। साउथ के मेकर्स ने क्राइम, सस्पेंस, थ्रिलर फिल्मों में जैसे महारथ हासिल कर की है। साउथ मेकर्स ने मेडिकल थ्रिलर पर भी कई हैरान करने वाली फिल्में बनाई हैं। खास बात ये है कि आप इन फिल्मों को यूट्यूब पर हिंदी में देख सकते हैं। इन मेडिकल थ्रिलर फिल्मों को IMDB पर शानदार रेटिंग मिली हुई है। ये हैं बेस्ट 5 मेडिकल थ्रिलर फिल्म जिन्हें आप फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं-
हमारी इस लिस्ट में नंबर 1 साल 2024 में एक फिल्म नाइट कर्फ्यू है। इस फिल्म की कहानी एक प्राइवेट हॉस्पिटल में काम कर रहे हैं एक्स आर्मी डॉक्टर के बारे में हैं। इस ऑफिसर को हॉस्पिटल में एक गड़बड़ तब महसूस होती है जब एक महिला की इलाज शुरू होने से पहले ही डेथ हो जाती है। कन्नड़ भाषा में बनी ये फिल्म हिंदी में यूट्यूब पर फ्री में देखी जा सकती है। IMDB पर 7.6 की रेटिंग मिली है।
Chaos
कन्नड़ फिल्म Chaos है। इस फिल्म की कहानी एक मेडिकल स्टूडेंट के इर्दगिर्द घूमती है जो एक मामले में फंस जाता है। ये एक जबरदस्त मेडिकल क्राइम थ्रिलर फिल्म है जो साल 2023 में आई थी और अब यूट्यूब पर हिंदी में फ्री में देखी जा सकती है। इस फिल्म को IMDb पर 7.1 की रेटिंग मिली है।
साल 2015 में ऑक्टोपस नाम की एक कन्नड़ फिल्म आई थी। इस फिल्म की कहानी यशवंत नाम के एक डॉक्टर की होती है।यशवंत दिल के मरीजों को सस्ता इलाज देना चाहता है, लेकिन फिर वो एक फार्मास्यूटिकल माफियाओं के जाल में फंस जाता है। कहानी आगे और ज्यादा मजेदार होती जाती है। फिल्म का हर ट्विस्ट आपको हैरान करेगा। IMDB पर इस फिल्म को 5.5 की रेटिंग मिली है। इस फिल्म को यूट्यूब पर हिंदी में देख सकते हैं वो भी बिल्कुल फ्री।
साल 2023 में इरावन नाम की एक फिल्म आई थी। इस फिल्म की कहानी विदेश में पढ़ रहे एक ऐसे व्यक्ति की होती है जो अपने पिता की मौत की सच्चाई का पता लगाने की कोशश करता है। उसकी जांच में जो सच सामने आता है वो हैरान करने वाला होता है। फिल्म में मेडिकल माफिया का कनेक्शन दिखाया जाता है। IMDB पर इस फिल्म को 4.7 की रेटिंग मिली है। आप इस फिल्म को यूट्यूब पर फ्री में देख सकेंगे।
साल 2025 में अदर्स नाम की एक फिल्म आई थी। इस फिल्म की कहानी आपको हैरान कर देगी। फिल्म की कहानी में एक पुलिस ऑफिस IVF बच्चों में रहस्यमय बीमारियों की जांच करता है। इस जांच में उसके सामने जो आता है वो देखने वाली ऑडियंस के लिए भी हैरान करने वाला होगा। इस फिल्म को IMDB ओअर 6.7 की रेटिंग मिली है। आप इस फिल्म को यूट्यूब पर फ्री में देख सकेंगे।
इन फिल्मों में से आपकी कौन सी फेवरेट है?
परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News