भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 आतंकी, लश्कर ऑपरेटिव का चौंकाने वाला दावा! – ABP News

लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक ऑपरेटिव ने दावा किया है कि पिछले कुछ सालों में भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर 30 से ज्यादा आतंकियों को खत्म कर दिया. पाकिस्तान आए दिन भारत के खिलाफ साजिश करता रहता है, लेकिन वह अधिकतर बार फेल हो जाता है. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत कई मोर्चों पर सख्त दिखा और पाक बैकफुट पर नजर आया. अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे लश्कर आतंकी के वीडियो ने एक बार फिर पाकिस्तान की हताशा को दिखा दिया है.
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि लश्कर का ऑपरेटिव रिजवान हनीफ इस वीडियो में भाषण देता नजर आ रहा है. उसने कहा कि पिछले कुछ सालों में भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर 30 से ज्यादा आतंकियों को मार डाला. उसने कहा, हिन्दुस्तान की खुफिया एजेंसी ने अपने एजेंट भेजे है. पिछले कुछ सालों में 30 से ज्यादा वाकए हुए हैं. हमारा जुर्म सिर्फ ये है कि हम ला इलल्लाह को मानने वाले लोग हैं. हम राम और घनश्याम को नहीं मानते.

हनीफ ने बताया, किन-किन शहरों में मारे गए आतंकी
बीते कई महीनों से पाकिस्तान में जब भी किसी आतंकी हत्या होती थी तो सोशल मीडिया पर ‘अननोन गनमैन’ का हैशटैग ट्रेंड करने लगता था. लश्कर आतंकी हनीफ ने भी इसका जिक्र कर दिया. हनीफ ने कहा कि पाकिस्तान के कई शहरों में हमारे भाइयों की हत्या हुई. उसने पेशावर, कराची, रावलपिंडी, मुजफ्फराबाद और रावलकोट का जिक्र किया. 
The fear is real.
Terror outfits that once spread hate are now facing the heat in their own backyard.
Lashkar-e-Taiba’s admission of losing 30+ operatives in the last few years speaks volumes.
The cracks are visible.#LashkarETaiba pic.twitter.com/PvgV2McWjX

कैसे बना लश्कर
लश्कर के आतंकी भारत में कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. इसकी 1980 के दशक में पाकिस्तान में स्थापना हुई थी. लश्कर को हाफिज मोहम्मद सईद, जफर इकबाल और अब्दुल्ला आजम ने बनाया था.. इसे ‘मरकज-उद-दावा-वल-इरशाद’ के सैन्य विंग के रूप में गठित किया गया था, जो सोवियत-अफगान युद्ध के दौरान बना एक इस्लामी संगठन था. अफगानिस्तान से सोवियत संघ की वापसी के बाद, इस समूह का ध्यान जम्मू-कश्मीर की ओर ट्रांसफर हो गया.
यह भी पढ़ें : बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- ‘Gen-Z का…’

रत्नाकर पाण्डेय एक डायनामिक मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 10 साल से ज़्यादा का अनुभव है. वे खबरों को साफ, सटीक और असरदार तरीके से पेश करने में माहिर हैं. नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों के साथ-साथ उन्हें स्पोर्ट्स की गहरी समझ है. वे खेल से जुड़ी खबरें और एनालिसिस को आसान और दिलचस्प भाषा में लिखते हैं, जिससे पाठक सीधे जुड़ाव महसूस करते हैं.
मीडिया के अलावा रत्नाकर पाण्डेय एक सिंगर और म्यूजिक कंपोज़र भी हैं. शब्दों और संगीत दोनों पर उनकी अच्छी पकड़ है, जो उनकी सोच और क्रिएटिविटी को अलग पहचान देती है. यही वजह है कि उनकी लेखनी में जानकारी के साथ-साथ एक खास फ्लो और फील भी नजर आता है.

We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News