—विज्ञापन—
WWE Raw Results: WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड का समापन हो गया है. फैंस को तगड़े मुकाबले और सैगमेंट्स देखने को मिले. टॉप स्टार्स ने सभी का दिल जीता. शुरुआत में रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच सैगमेंट हुआ. वुमेंस डिवीजन ने भी कमाल का काम किया. ब्रॉक लैसनर ने रिटायरमेंट से वापस आकर सभी को चौंका दिया. वहीं आगामी Saturday Night’s Main Event को लेकर कहानियों को आगे बढ़ाया गया. ट्रिपल एच ने शो को शानदार बनाने की पूरी कोशिश की. आइए आपको Raw रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.
जेकब फाटू ज्यादा कुछ बोल नहीं पाए. तुरंत ही द उसोज़ ने एंट्री की. जे के हाथ में चेयर थी. उसोज़ की हालत फाटू ने टोंगन डेथ ग्रिप से की. रोमन रेंस आए. दोनों के बीच ब्रॉल हुआ. रेंस को फाटू ने टोंगन डेथ ग्रिप लगा दिया. जे ने फाटू को सुपरकिक लगाई. इसके बाद उसोज़ ने फाटू को रिंग में लटका दिया. रेंस ने दो स्पीयर और स्पीयर से उनकी हालत की. इस दौरान उसोज़ ने सुपरकिक और वन-डी उन्हें लगाया. फाटू ने अंत में रेंस को ट्राइबल कॉम्बैट मैच के लिए चुनौती दी. रेंस ने इसे स्वीकार किया.
फिन बैलर और जेडी मैकडॉना के बीच स्ट्रीट फाइट मैच हुआ. इस मैच में दोनों ने खूब हथियारों का इस्तेमाल किया. मैच में डॉमिनिक मिस्टीरियो ने भी दखलअंदाजी की. मिस्टीरियो ने गलती से 619 मैकडॉना को लगा दिया. बैलर ने ट्रैश कैन से मिस्टीरियो को बाहर फेंक दिया. इसके बाद उन्होंने मैकडॉना को फिनिशिंग मूव लगाकर मैच अपने नाम किया.
सोल रुका ने बैकी लिंच को बुलाया. दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. बैकी ने रुका का खूब मजाक बनाया. बैकी ने कहा कि वो रुका के खिलाफ Saturday Night’s Main Event में मैच के लिए तैयार हैं. रुका ने भी कर दिया कि वो इस बार उनका टाइटल लेकर रहेंगी.
एल ग्रांडे अमेरिकानो और लॉस अमेरिकानो का मुकाबला द ऑरिजिनल ग्रांडे अमेरिकानो और लॉस अमेरिकानो हर्मानोस के साथ हुआ. इस मैच में सभी स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. अंत में एल ग्रांडे अमेरिकानो और लॉस अमेरिकानो ने शानदार जीत हासिल की.
ब्री बैला और पेज ने वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप रॉक्सन परेज और राकेल रॉड्रिगेज के खिलाफ दांव पर लगाई. इस मैच में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. लिव मॉर्गन ने मैच में दखलअंंदाजी की. रेफरी जेसिका कार ने उन्हें वहां से जाने के लिए कहा. इसका फायदा बैला ने उठाया. उन्होंने रॉक्सन को पिन करते हुए अपना टाइटल रिटेन किया.
ओबा फेमी अपनी एंट्री पूरी नहीं कर पाए थे. ब्रॉक लैसनर वापसी करते हुए उन्हें चार एफ-5 लगा दिए. लैसनर की वापसी देखकर सभी हैरान रह गए थे. उन्होंने रेसलमेनिया 42 में जूते और दस्ताने उतारकर रिटायरमेंट के संकेत दिए थे. अब दोनों की राइवलरी फिर से चलने वाली है.
सैथ रॉलिंस और ऑस्टिन थ्योरी के बीच मैच हुआ. लोगन पॉल ने मैच में दखलअंदाजी की. अंत में बड़ी मुश्किल से रॉलिंस ने जीत दर्ज की. मैच के बाद लोगन और थ्योरी ने रॉलिंस पर हमला किया. उन्हें बचाने के लिए स्ट्रीट प्राफिट्स आए. ब्रॉन बेकर ने आकर अपने स्पीयर से सभी का हाल बेहाल कर दिया. उन्होंने रॉलिंस को भी स्पीयर मारकर चित कर दिया.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने जागरण यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई खत्म करने के बाद पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. 2025 से पंकज News24 में कार्यरत हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in