Air India को मिला नया CEO, एक रीजनल एयरलाइन को बना चुके हैं सबसे अधिक मुनाफे वाली कंपनी! कौन हैं टेवोल्डे गेब्रेमारियम? – jagran.com

टाटा समूह की एयरलाइन एयर इंडिया ने टेवोल्डे गेब्रेमारियम को नया CEO और MD नियुक्त किया है, जो कैंपबेल विल्सन की जगह लेंगे। गेब्रेमारियम, जिन्हें इथियो …और पढ़ें
एयर इंडिया के नए सीईओ बने टेवोल्डे गेब्रेमारियम

टेवोल्डे गेब्रेमारियम एयर इंडिया के नए CEO और MD बने।
उन्होंने इथियोपियन एयरलाइंस को अत्यधिक सफल बनाया था।
एयर इंडिया घाटे और नियामक जांच का सामना कर रही है।
नई दिल्ली| भारत की प्रमुख एयरलाइंस में से एक टाटा समूह की एयरलाइन एयर इंडिया को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एयर इंडिया के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अपनी लीडरशिप में बड़ा बदलाव करते हुए टेवोल्डे गेब्रेमारियम को एयरलाइन का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त करने का ऐलान किया है। बता दें कि कैंपबेल विल्सन की जगह उन्हें ये जिम्मेदारी दी गई है। एयर इंडिया के मुताबिक विल्सन ने अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन को 2024 में ही पद छोड़ने की अपनी योजना के बारे में सूचित किया था।
यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब भारतीय एयरलाइन पिछले साल हुए विमान हादसे में 260 लोगों की मौत के बाद लगातार घाटे और कड़ी नियामक जांच का सामना कर रही है।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक टेवोल्डे गेब्रेमारियम को एविएशन इंडस्ट्री के सबसे सफल अधिकारियों में शामिल हैं। उन्हें इथियोपियन एयरलाइंस ग्रुप के CEO के तौर पर 10 सालों से भी अधिक का अनुभव है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें अरबों डॉलर के विस्तार की लीडरशिप की। उनकी खासियत ये रही कि उन्होंने एक रीजनल एयरलाइन को अफ्रीका के सबसे बड़े और सबसे अधिक प्रॉफिट बनाने वाली सम्मानित एयरलाइन ग्रुप बना दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो इस दौरान रेवेन्यू चार गुना से अधिक और फ्लीट का साइज लगभग तीन गुना तक बढ़ गया।
टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है, न केवल 2025 की दुर्घटना के बाद बढ़ी हुई नियामक जांच के कारण, बल्कि मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के चलते इसके ऑपरेशन संबंधी समस्याएं देखने को मिलीं। लागत बढ़ने के कारण भी एयरलाइन का समय मुश्किल भरा रहा।
ये भी पढ़ें: जंग लगे RO और टैंक, गंदगी में रखा पानी! बोतल वाला पानी पीने वाले सावधान; FSSAI ने किया इस फेमस पैकेज्ड वाटर कंपनी का लायसेंस सस्पेंड
नए दायित्व के बाद टेवोल्डे गेब्रेमारियम ने कहा कि ‘एयर इंडिया इतिहास के अपने सबसे महत्वपूर्ण दौर में है, ऐसे में इसका नेतृत्व करने का अवसर मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि वे चेयरमैन, बोर्ड, अपने पार्टनर्स और सभी कर्मचारियों के साथ मिलकर एयरलाइन के ऑपरेशन को पूरी विश्वसनीयता, भारतीय मेहमाननवाजी और लांग टर्म विकास और विस्तार के लिए काम करेंगे।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News