Feedback
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली फैन्स के बीच चर्चाओं में बने रहते हैं. मैदान पर धमाकेदार बल्लेबाजी के अलावा वह अपनी लाइफस्टाइल के कारण भी सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहते हैं.
विराट कोहली और उनकी वाइफ बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को पिछले कुछ समय से लगातार आध्यात्मिक जगहों पर देखा जाता रहा हैं. वृंदावन जाकर प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लेते हुए कोहली-अनुष्का की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद है.
प्रेमानंद जी महाराज के अलावा भी देश भर के दूसरे प्रसिद्ध मंदिरों में भी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने हाजिरी लगाई है. क्रिकेट से मिले ब्रेक के दौरान कोहली भक्ति भाव में लीन दिखाई पड़ते हैं. लेकिन कई बार इतनी ज्यादा आस्था के कारण उन्हें ट्रोलर्स का सामना भी करना पड़ा है.
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)
अब इस पूरे मुद्दे पर भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अपने साथी खिलाड़ी के बचाव में खुलकर सामने आए हैं. शमी ने उन आलोचकों को करारा जवाब दिया है जो विराट-अनुष्का की धार्मिक यात्राओं पर सवाल खड़े कर रहे हैं.
कोहली को लेकर क्या बोले शमी
एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान जब शमी से विराट के आध्यात्मिक रूप पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि लोग इसे गलत तरीके से देख रहे हैं. विराट का भक्ति की तरफ झुकाव कोई रातों-रात हुआ बदलाव नहीं है. शमी ने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है. यह अचानक नहीं हुआ है. विराट अपनी चीजों को लेकर बहुत पैशनेट हैं. वह जिस चीज में विश्वास रखते हैं, उसके लिए समय निकालते हैं.
A post shared by MOHAMMAD SHAMI (@mdshami.11)
‘किसी की आस्था पर दूसरों का सवाल करना गलत’
वृंदावन के प्रेमानंद जी महाराज के पास विराट-अनुष्का के जाने पर शमी ने कहा कि जब इंसान किसी शक्ति में यकीन रखता है तो उसे प्राथमिकता देना बिल्कुल सही है. इसमें किसी तीसरे को उंगली उठाने या ऐतराज जताने का कोई हक नहीं है.
अनुष्का शर्मा को ट्रोल करने वालों को मिला जवाब
वहीं सोशल मीडिया पर अक्सर अनुष्का शर्मा को निशाना बनाते हुए यह कहा जाता है कि उनके आने के बाद ही विराट इतने आध्यात्मिक हुए हैं. इस पर शमी ने आलोचकों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर एक पति-पत्नी की जोड़ी है और पत्नी के कहने पर या साथ मिलकर वे ऐसा कर भी रहे हैं तो इसमें किसी को क्या तकलीफ है? मुझे तो समझ ही नहीं आता कि लोग इस पर आपत्ति क्यों जताते हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू