पाकिस्तान इन दिनों भारत के खिलाफ नई चाल चल रहा है। पूरे देश में उठे बगावत के सुर के बीच लोगों की रोटी-दाल तक की मांग को पूरी न कर पाने वाले पाकिस्तान को जहां इस वक्त अपने आंतरिक मुद्दों से निपटने की कोशिश करनी चाहिए, वहां वह भारत के खिलाफ एक और षड्यंत्र रचने की कोशिश कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान ने गुजरात से सटी भारतीय समुद्री सीमा यानी सर क्रीक पर सैन्य बिसात बिछानी शुरू कर दी है। इस नापाक चाल में चीन और तुर्की भी उसका साथ दे रहे हैं।
न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने इस संवेदनशील दलदली इलाके में एक नया ऑपरेशन शुरू किया है। इस ऑपरेशन का नाम “अबाबील- द डिवाइन स्ट्राइक” रखा गया है। चीन और तुर्की की शह पर शुरू किया गया यह प्रोजेक्ट सीधे तौर पर गुजरात और अरब सागर में भारत की तटीय सुरक्षा और भारतीय नौसेना की मजबूत पकड़ को चुनौती देने की कोशिश है।
पाकिस्तान नौसेना ने सर क्रीक इलाके में अपने स्पेशल सर्विस ग्रुप (SSG-N) के कमांडो को तैनात किया है। रिपोर्ट के मुताबिक ये कमांडो धरती, पानी और हवा तीनों जगह से अचानक हमले करने में माहिर माने जाते हैं। इसके अलावा पाकिस्तान ने इस इलाके में तुर्की के ड्रोन भी तैनात किए हैं। ये ड्रोन बारूद ले जाने और बमबारी करने में सक्षम हैं। इनका इस्तेमाल भारत की सीमाओं पर नजर रखने और हमला करने दोनों के लिए किया जा सकता है। वहीं सर क्रीक का इलाका दलदली और जटिल है, जहां सामान्य नावें नहीं चल सकतीं। इसके लिए चीन ने पाकिस्तान को विशेष होवरक्राफ्ट और मरीन असॉल्ट क्राफ्ट दिए हैं ताकि वे भारतीय सीमा के करीब तेजी से गश्त लगा सकें।
सर क्रिक में भारत के खिलाफ सैन्य तैनाती में मदद के अलावा चीन और तुर्की पाकिस्तान की सेना को आधुनिक बनाने में भी मदद कर रहे हैं। चीन ने पाकिस्तान को अपनी पहली हैंगोर-क्लास स्टेल्थ पनडुब्बी सौंप दी है। इससे अरब सागर में उसकी सेकंड-स्ट्राइक क्षमता बढ़ सकती है। वहीं चीनी नौसेना की मदद से बने शक्तिशाली ‘तुघराइल क्लास’ युद्धपोत भी पाकिस्तानी बेड़े में शामिल किए जा चुके हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक इन देशों की मदद से पाकिस्तान अब अरब सागर, लाल सागर, फारस की खाड़ी और हिंद महासागर में अपनी सीधी मौजूदगी बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रहा है। पाकिस्तान ने सर क्रीक और ‘हरामी नाला’ से लगे बंधा धोरा क्षेत्रों के बीच कई नई मरीन सिक्योरिटी पोस्ट स्थापित कर ली हैं। इसके अलावा दर्जनों तटीय रक्षा नावें, मरीन असॉल्ट क्राफ्ट और गश्ती नावें दिन-रात इलाके में गश्त लगा रही हैं।
भले ही पाकिस्तान कितनी भी चालें चल रहा हो, लेकिन उसे यह मालूम है कि भारतीय सशस्त्र बल उसकी किसी भी हिमाकत का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। इसका उदाहरण बीते साल मई महीने में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी देखने को मिला। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाक के पाले हुए आतंकियों द्वारा हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने यह ऑपरेशन शुरू किया था। इस दौरान पाकिस्तान ने नापाक हमले शुरू कर दिए। चीन और तुर्की के हथियारों का भी इस्तेमाल किया। लेकिन पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी। अंत में वह सीजफायर के लिए भारत के सामने गिड़गिड़ाया।
जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play