नगालैंड में भारी बारिश का कहर: अस्थायी पुल बहा, धान की फसल तबाह; मडस्लाइड से सड़कें बंद – Jagran

नागालैंड में लगातार हो रही मानसूनी बारिश और बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। दीमापुर और पेरेन को जोड़ने वाला एक अस्थायी पुल बह गया है, जबक …और पढ़ें
डिजिटल डेस्क, कोहिमा। नगालैंड में लगातार हो रही मानसूनी बारिश और बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। भारी बारिश के चलते कई जगह नुकसान की खबरें सामने आई हैं। ताजा जानकारी के अनुसार दीमापुर और पेरेन जिले को जोड़ने वाला झारनापानी और मोलवोम के बीच का अस्थायी पुल भारी बारिश और बाढ़ में बह गया है। इससे चुमौकेदिमा और पेरेन के बीच की कनेक्टिविटी टूट गई है।
हालांकि रास्ते और यातायात पर बढ़ते प्रभाव को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने हल्की मोटर गाड़ियों के लिए नया रास्ता जारी किया है। इसके बाद अब गाड़ियां चुमौकेदिमा के 7वें मील जंक्शन से शोखुवी गांव होते हुए पिमला गांव जा सकती हैं।
बता दें कि भारी बारिश के चलते फेक जिले के मेसुलुमी गांव में नेशनल हाईवे-29 के पास भारी भूस्खलन हुआ है। पहाड़ी से मीलों मलबा सीधे धान के खेतों में आ गिरा, जिससे किसानों की खड़ी फसल बर्बाद हो गड़ और खेत खेती के लायक नहीं बचे। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
इतना ही नहीं फेक जिला मुख्यालय को फुत्सेरो और कोहिमा से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग भी बुधवार को बंद हो गया। लोसामी और फेक गांव के बीच का हिस्सा भारी बारिश और बाढ़ के कारण पूरी तरह ठप हो गया है। दूसरी ओर इस सड़क की देखरेख एनएचआईडीसीएल (NHIDCL) से हटाकर नगालैंड लोक निर्माण विभाग (PWD) को सौंपे जाने के बाद से लोगों में नाराजगी है और लगातार आलोचना हो रही है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News