ब्लैक विडो घोटाला: रूसी सैनिकों से फर्जी शादी कर मौत का मुआवजा हड़पने का खेल – Aaj Tak News

Feedback
यूक्रेन युद्ध के दौरान रूस में एक चौंकाने वाला घोटाला सामने आ रहा है. कुछ महिलाओं पर आरोप है कि वे रूसी सेना में भर्ती होने वाले पुरुषों से जल्दबाजी में शादी कर लेती हैं. फिर जब वे सैनिक मोर्चे पर मारे जाते हैं तो उनकी मौत का सरकारी मुआवजा अपने नाम कर लेती हैं.
रूसी अधिकारी और मीडिया इन्हें ब्लैक विडो कहकर पुकार रहे हैं. यह घोटाला न सिर्फ सैनिकों के परिवारों को सदमे में डाल रहा है बल्कि समाज में गुस्से का माहौल भी पैदा कर रहा है. 
सेंट पीटर्सबर्ग में रहने वाली 37 वर्षीय मारिया का अनुभव इस घोटाले की तस्वीर साफ करता है. सैन्य अधिकारियों ने उन्हें बताया कि उनके 59 वर्षीय पिता यूरी मोर्चे पर गोली लगने से घायल हुए. बाद में मौत हो गई. मारिया को न तो पता था कि उनके पिता सेना में भर्ती हुए हैं. न ही यह कि उन्होंने सिर्फ दो दिन पहले शादी कर ली थी. 
Black widows Russia
दुल्हन उनके पिता से 22 साल छोटी थी. कानूनी रूप से अगली उत्तराधिकारी बन गई. मारिया कहती हैं कि मैं अब भी सदमे में हूं. पहले लगा जैसे सपना देख रही हूं. आज भी कभी-कभी लगता है कि यह सब सपना ही था, लेकिन यह सच है. उन्होंने उस महिला से कभी बात नहीं की और तुरंत शक किया कि यह घोटाला है. सीएनएन ने उस विधवा से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन जवाब नहीं मिला.
जब कोई रूसी सैनिक युद्ध में मारा जाता है तो उसके निकटतम परिजन को सैन्य मुआवजा मिलता है जो पांच लाख रूबल यानी करीब 64 हजार डॉलर से शुरू होता है. यह रकम भर्ती होने वाले सैनिकों को आश्वासन देने के लिए दी जाती है कि अगर सबसे बुरा हुआ तो उनके परिवार का ख्याल रखा जाएगा. लेकिन अब चिंता बढ़ रही है कि इस सुविधा का दुरुपयोग हो रहा है.
यह भी पढ़ें: बॉर्डर पर उड़कर पहुंचेंगे गोला-बारूद और रसद, सेना खरीदेगी 2715 लॉजिस्टिक ड्रोन
मौत के बिस्तर पर भी शादियां
हाल के महीनों में रूस में कई ऐसी कहानियां चर्चा में आईं जिनमें भर्ती होने वाले सैनिकों को शादी के जाल में फंसाया गया. कुछ मामलों में तो घायल सैनिकों से अस्पताल में मौत से पहले शादी कर ली गई. एक बड़े मामले में एक नर्स पर आरोप लगा कि उसने अपने देखभाल में आए पांच सैनिकों से शादी की ताकि उनकी मौत के बाद मुआवजा ले सके. बाद में उसे नौकरी से निकाल दिया गया.
Black widows Russia
यह घोटाला रूसी समाज में गहरी नाराजगी पैदा कर रहा है. युद्ध को क्रेमलिन अब भी विशेष सैन्य अभियान कहता है लेकिन घरेलू मोर्चे पर इसकी कीमत साफ दिख रही है. अर्थव्यवस्था खराब हो रही है. ईंधन की कमी है. यूक्रेनी हमले रूसी धरती पर हो रहे हैं . ऐसे में ब्लैक विडो के खिलाफ आवाजें तेज हो रही हैं.
रूसी संसद के प्रभावशाली सांसद लियोनिद स्लुत्स्की ने कहा कि विशेष सैन्य अभियान में भाग लेने वाले परिवारों को बेशर्म अपराधियों, तथाकथित ब्लैक विडो, वित्तीय और टेलीफोन घोटालेबाजों से सुरक्षा की जरूरत है. उन्होंने कहा कि ऐसे अपराध अब गंभीर हो रहे हैं. इनकी संख्या भी बढ़ रही है.
यह भी पढ़ें: क्यों रूस से परमाणु मिसाइल खरीदना चाहते थे एलन मस्क, खुद किया खुलासा
सरकार की शादी को बढ़ावा देने वाली नीति
2022 में यूक्रेन पर बड़े पैमाने के आक्रमण के बाद क्रेमलिन ने भर्ती होने वाले सैनिकों को शादी करने के लिए प्रोत्साहित किया. शायद परिवार का सहारा बढ़ाने या लड़ने की अतिरिक्त प्रेरणा देने के लिए. यह राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पारंपरिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाली नीति के भी अनुरूप था क्योंकि रूस में जनसंख्या घट रही है. 
Black widows Russia
अधिकारियों ने नए सैनिकों के लिए त्वरित शादी की व्यवस्था की जिसमें सामान्य नोटिस अवधि को हटा दिया गया. राज्य टेलीविजन पर स्थानीय अधिकारियों द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम दिखाए गए. एक सैनिक से शादी करना, खासकर जो जल्द मोर्चे पर भेजा जाने वाला हो, संपत्ति खरीदने का रास्ता भी बन गया.
टॉम्स्क शहर में रियल एस्टेट एजेंट ने एक पॉडकास्ट में चौंकाने वाली सलाह दी. जब होस्ट ने पूछा कि 30 साल की महिला अपार्टमेंट कैसे खरीदे तो एजेंट मरीना ओरलोवा ने हंसते हुए कहा कि एक ऐसा पुरुष ढूंढो जो विशेष सैन्य अभियान में सेवा दे रहा हो. जब वह मारा जाएगा तो तुम्हें आठ लाख रूबल यानी करीब एक लाख दो हजार डॉलर मिल जाएंगे. कई महिलाएं आजकल सस्ते अपार्टमेंट ऐसे ही खरीद रही हैं. यह बिजनेस है. दोनों महिलाओं पर मुकदमा चला, उन्हें लंबी सामुदायिक सेवा की सजा मिली और सैनिकों तथा उनकी पत्नियों से माफी मांगनी पड़ी.
यह भी पढ़ें: ‘बहुत गोला-बारूद है…’, वेपन शॉर्टेज के दावों के बीच ट्रंप का ऐलान, लीक करने वालों को बताया गद्दार
अदालतों में विवाद और सुरक्षा बलों की भूमिका
कुछ मामलों में अदालतों ने भी हस्तक्षेप किया. रियाज़ान के एक सैनिक जॉर्जी कोस्त्यर्को ने छुट्टी के दौरान एंजेलीना वर्युखिना से ऑनलाइन मुलाकात की और दस दिन बाद शादी कर ली. मां के अनुसार नई पत्नी जल्द ही दूसरे पुरुषों के साथ तस्वीरें डालने लगीं. बेटा तलाक के लिए आवेदन करने ही वाला था कि मारा गया. पत्नी को मुआवजा मिला. बाद में अदालत ने उसकी उत्तराधिकारी स्थिति रद्द कर दी लेकिन घोटाले ने व्यापक गुस्सा पैदा किया.
Black widows Russia
कुछ मामलों में रूसी सुरक्षा बलों के सदस्य भी शामिल बताए गए. सुदूर पूर्व के प्रिमोर्स्की क्राय में वारंट ऑफिसर, सार्जेंट और सैन्य लेखाकार पर आरोप लगा कि उन्होंने अनाथ और बिना नजदीकी रिश्तेदार वाले कमजोर पुरुषों को भर्ती किया, उनकी शादी करवाई और फिर उन्हें खतरनाक मोर्चे पर भेज दिया जहां मरने की संभावना ज्यादा थी. मुआवजे में हिस्सा लेने का इरादा बताया गया. इस मामले में अभी सार्वजनिक अपडेट नहीं आए हैं.
परिवारों का दर्द और आगे की राह
मारिया अपने पिता के पुराने अपार्टमेंट में सीएनएन को ले गईं जो अब बेच दिया गया है. वे मानती हैं कि पिता को घर से भी ठग लिया गया. नए मालिक कहते हैं कि बिक्री वैध थी. उन्होंने विक्रेता को कभी नहीं देखा. लेकिन पैसा और विधवा दोनों गायब हैं. मारिया रोते हुए कहती हैं कि अब कुछ भी नहीं बचा. याद दिलाने के लिए एक भी चीज नहीं, सिर्फ घर की चाबियां हैं जो अब काम नहीं करतीं.
यह भी पढ़ें: नॉर्थ कोरिया ने रूस में तैनात की 120 बैलिस्टिक मिसाइल, यूक्रेन पर करेगा हमला
यह घोटाला युद्ध की घरेलू कीमत को उजागर करता है. सैनिकों के परिवार पहले से ही नुकसान झेल रहे हैं. अब धोखे का शिकार भी हो रहे हैं. समाज में आक्रोश बढ़ रहा है. अधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग हो रही है. कानून में बदलाव और बेहतर निगरानी की जरूरत महसूस की जा रही है ताकि असली परिवारों को उनका हक मिले और ऐसे क्रूर घोटाले रुक सकें. युद्ध जारी रहने तक यह समस्या और जटिल होती दिख रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News