बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किया फोन, पश्चिम एशिया की हालिया घटनाओं पर की चर्चा – Jagran

प्रधानमंत्री मोदी और इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने पश्चिम एशिया की हालिया घटनाओं पर चर्चा की। उन्होंने भारत-इजरायल विशेष रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की स …और पढ़ें
पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू।
पीएम मोदी को इजरायल के पीएम नेतन्याहू का फोन आया।
पश्चिम एशिया की हालिया घटनाओं पर हुई विस्तृत बातचीत।
भारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर बनी सहमति।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गुरुवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का फोन आया और उन्होंने पश्चिम एशिया में हाल की घटनाओं पर बातचीत की।
प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने भारत-इजरायल स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में हो रही लगातार प्रगति की समीक्षा की और दोनों देशों के आपसी फायदे के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
बयान में कहा गया कि पीएम नेतन्याहू और पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में हाल की घटनाओं पर बातचीत की। दोनों नेता संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।” पश्चिम एशिया में संघर्ष बिना किसी स्थायी समाधान के पांच महीने से अधिक समय से जारी है।
ईरान ने गुरुवार को कहा कि वह ओमान के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य जलमार्ग पर एक समझौते का मसौदा तैयार करने के अंतिम चरण में है, जबकि लेबनान में इजरायल के दो सैनिक मारे गए हैं। यह जलडमरूमध्य वैश्विक शिपिंग और ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
फरवरी में ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों से शुरू हुए युद्ध से पहले, दुनिया का लगभग पांचवां हिस्सा तेल और प्राकृतिक गैस फारस की खाड़ी के मुहाने पर स्थित इस जलमार्ग से होकर गुजरता था।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News