ताज से रैडिसन ब्लू तक: बेंगलुरु के 26 बड़े होटलों पर FSDA की छापेमारी, सड़ा मांस और एक्सपायरी सामान बरामद – bengaluru 5star hotels raided taj to radisson expired food rotten meat found news in hindi – Jagran

खाद्य सुरक्षा विभाग ने बेंगलुरु के 5-स्टार होटलों पर छापा मारा, जहां एक्सपायरी दूध, सड़ा मांस और फंगस लगी सब्जियां मिलीं। इस कार्रवाई में ताज यशवंतपुर …और पढ़ें
 बेंगलुरु के 26 बड़े होटलों पर FSDA की छापेमारी।
बेंगलुरु के 5-स्टार होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा।
छापेमारी में एक्सपायरी दूध, सड़ा मांस और फंगस लगी सब्जियां मिलीं।
कई होटलों को नोटिस जारी, सख्त कार्रवाई की चेतावनी।
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग द्वारा चलाए गए एक अभियान ने बड़े-बड़े होटल समूहों की पोल खोल दी है। रोडसाइड के छोटे ढाबों या ठेलों की बात तो दूर, अब बेंगलुरु के ताज यशवंतपुर और शांगरी-ला जैसे नामी-गिरामी और बेहद महंगे 5-स्टार होटलों में भी भारी लापरवाही सामने आई है।
यहां छापेमारी के दौरान परोसे जाने वाले खाने में एक्सपायरी दूध, सड़ा हुआ मांस और सब्जियों पर फंगस जैसी गंभीर गड़बड़ियां पाई गई हैं, जिसने होटल के व्यवस्था को लेकर एक साथ सैकड़ों सवाल खड़े कर दिए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार विभाग ने 30 विशेष टीमें बनाकर बेंगलुरु के शहरी इलाकों में 26 प्रमुख 3-स्टार और 5-स्टार होटलों पर छापेमारी की। इसके बाद अधिकारियों ने चिकन, मटन, मछली, तेल, दूध, मसाले, पनीर और सॉस जैसी 35 खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जांच के दौरान रसोई और स्टोर रूम में भारी गंदगी, एक्सपायरी सामान, शाकाहारी और मांसाहारी सामानों को एक साथ रखना, और भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के नियमों का उल्लंघन पाया गया।
जानकारी के अनुसार रेडिसन ब्लू अत्रिया बेंगलुरु में सबसे बड़ी मात्रा में सड़ा हुआ सामान मिला। अधिकारियों ने 50 किलो चिकन, 25 किलो मांस, 23 किलो मछली और 7 किलो सब्जियां सहित कुल 105 किलो एक्सपायरी सामान नष्ट किया।
बात अगर बेंगलुरु के द ललित अशोक होटल की करें तो यहां अधिकारियों ने 76 किलो मांस, 200 किलो सब्जियां और 32 लीटर एक्सपायरी दूध जब्त कर नष्ट किया। ताज यशवंतपुर से 72 किलो सड़ा हुआ मांस और मछली बरामद हुई है।
इसके साथ ही बात अगर शांगरी-ला बेंगलुरु की बात करें तो यहां 15 किलो मांस जब्त किया गया। फोर सीजंस होटल से 19 किलो मांस जब्त किया गया। जबकि विवंता (व्हाइटफील्ड) होटल से 3 किलो एक्सपायरी बेकरी उत्पाद नष्ट किए गए।
गौरतलब है कि इस कार्रवाई के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी नियमों का उल्लंघन करने वाले होटल संचालकों को नोटिस जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही विभाग ने कड़ी चेतावनी दी है कि जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News