लुधियाना| सिविल सिटी स्थित ग्रीन लैंड कॉन्वेंट स्कूल में वेद प्रचार मंडल के तत्वावधान में वैदिक हिंदी भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैदिक ज्ञान, मूल्यों, संस्कृति और भारतीय विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाना रह
प्रस्तुतियों में अभिव्यक्ति की स्पष्टता, आत्मविश्वास और विषय की समझ प्रमुख रही। परिणामों में नौवीं कक्षा की निष्का प्रथम, दसवीं कक्षा की प्रणवी द्वितीय और आठवीं कक्षा की शनाया चोपड़ा तृतीय रहीं। ग्रीन लैंड स्कूल श्रृंखला के चेयरमैन डॉ. राजेश रुद्रा ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए ऐसी गतिविधियों को प्राचीन ज्ञान से जोड़ने वाला बताया।
डायरेक्टर डॉ. विजेता रुद्रा ने वैदिक ज्ञान को अनुशासन, सत्य और सद्भाव के पाठों से जोड़ते हुए विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना की। प्रधानाचार्या रितु मल्होत्रा ने इसे वक्तृत्व कौशल और आलोचनात्मक चिंतन विकसित करने वाला मंच बताया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.