टीकमगढ़; कुंडेश्वर में सावन का दूसरा सोमवार, हजारों श्रद्धालु पहुंचे: दूर-दूर से कावड़ लेकर पहुंचे भक्त, भो… – Dainik Bhaskar

टीकमगढ़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिवधाम कुंडेश्वर में श्रावण मास के दूसरे सोमवार को सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर के पुजारियों ने भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। सुबह 5 बजे मंदिर का गर्भगृह भक्तों के दर्शनार्थ खोल दि
कुंडेश्वर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अभिषेक पस्तोर ने बताया कि सावन के दूसरे सोमवार को सुबह 4 बजे से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। ‘बम-बम भोले’ के जयकारों के साथ भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। सुबह 7 बजे तक महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं।
दोपहर 12 बजे के बाद मंदिर परिसर में बनी रसोई में प्रसाद वितरण शुरू हो जाएगा। शाम 4 बजे गर्भगृह में प्रवेश बंद कर भगवान भोलेनाथ का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। इसके बाद शाम 7 बजे गाजे-बाजे के साथ महाआरती उतारी जाएगी। भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
एक लाख श्रद्धालु पहुंचने की संभावना
एसडीओपी राहुल कटरे ने बताया कि मंदिर परिसर और मेला ग्राउंड में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। लगभग 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। दूर-दूर से भक्त कावड़ यात्रा लेकर शिवधाम कुंडेश्वर पहुंच रहे हैं।
नदी के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है और लोगों को नदी के कुंड से दूर रहने की सलाह दी गई है। श्रावण मास शुरू होते ही मंदिर परिसर में मेला भी लग गया है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाकर हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
शिवधाम कुंडेश्वर की अन्य तस्वीरें…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News