मुख्य बातें
Ola Electric Mobility Ltd Share price: आज सोमवार को ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का शेयर 6 प्रतिशत लुढ़क गया। कंपनी के शेयरों पर इस दबाव की वजह तिमाही नतीजे हैं। जिसका ऐलान पिछले हफ्ते किया गया था। आइए जानते हैं कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी को लेकर एक्सपर्ट्स की क्या राय है?
बीएसई में आज सोमवार ओला का शेयर 39.69 रुपये के स्तर पर गिरावट के साथ खुला है। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 38.58 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल तक पहुंच गया।
कंपनी की तरफ से दी जानकारी के अनुसार पहली तिमाही के दौरान कुल 336 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 428 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। यानी कंपनी का घाटा कम हुआ है। रेवन्यू की बात करें तो यह अप्रैल से जून के दौरान 455 करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 828 करोड़ रुपये रहा था। यानी सालाना आधार पर रेवन्यू में 45 प्रतिशत की गिरावट आई है।
रेवन्यू से साफ पता चल रहा है कि कंपनी की बिक्री में गिरावट देखने को मिली है। अप्रैल से जून के दौरान ओला इलेक्ट्रिक ने कुल 39192 यूनिट ही बेचा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कुल 68192 यूनिट की बिक्री कंपनी ने की थी।
Emkay ने अपनी रिपोर्ट में ओला के शेयरों को बेचने की सलाह दी है। इस ब्रोकरेज हाउस की तरफ से 30 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया गया है। ब्रोकरेज हाउस कंपनी के निरंतर प्रदर्शन को लेकर चिंतित हैं।
बीते 3 महीनों के दौरान ओला के शेयरों की कीमतों में 11 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। 6 महीने में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 28 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। हालंकि, इस तेजी के बाद भी स्टॉक 1 साल में 0.25 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया है। दो साल में ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों का दाम 56 प्रतिशत लुढ़क चुका है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स की तुलना में काफी अधिक है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स 1.36 प्रतिशत लुढ़क गया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव –
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं –
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play