मध्य प्रदेश की डेढ़ वर्षीय धृति शुक्ला ने योग में बनाया विश्व कीर्तिमान, बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम – bhopal toddler dhriti shukla sets yoga world record news in hindi – Jagran

भोपाल की डेढ़ वर्षीय धृति शुक्ला ने अपनी अद्भुत शारीरिक लचक और योग क्षमता से बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है। …और पढ़ें
सांकेतिक तस्वीर (एआई द्वारा बनाई गई)
डेढ़ वर्षीय धृति शुक्ला ने योग में विश्व रिकॉर्ड बनाया।
“बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” ने धृति को सम्मानित किया।
मां डॉ. प्राची शुक्ला ने धृति की प्रतिभा निखारी।
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के कोलार क्षेत्र की डेढ़ वर्षीय बालिका धृति शुक्ला ने अपनी अद्भुत शारीरिक लचक और योग क्षमता से भोपाल का नाम रोशन किया है। अंतरराष्ट्रीय संस्था बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड ने उसे यंगेस्ट चाइल्ड टू डेमोंस्ट्रेट मल्टीपल योग आसन एंड फ्लेक्सिबिलिटी पोज के खिताब से सम्मानित किया है।
गौर करने वाली बात यह है कि इतनी कम उम्र में कठिन योगासनों का सहज प्रदर्शन कर धृति ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है। यह सफलता साबित करती है कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।
धृति की मां डॉ. प्राची शुक्ला योग शिक्षिका हैं, उन्होंने ही धृति की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि धृति की योग के प्रति सहज रुचि को देखते हुए वे जल्द ही अन्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रिकार्ड के लिए भी नामांकन करेंगी।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News