—विज्ञापन—
टीवी एक्ट्रेस जिया शंकर ने हाल ही अपने बॉयफ्रेंड करण धनक के साथ सगाई कर ली है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर की है. इन फोटोज में जिया काफी सुंदर लग रही है और उन्होंने अपनी डायमंड रिंग भी फ्लॉन्ट की है. फोटो सामने आने के बाद हर कोई जिया शंकर के मंगेतर के बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड नजर रहे हैं.
आप भी यह जिया शंकर के होने वाले हमसफर करण धनक के बारे में जानना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए काफी बेस्ट है, हम आपको इस खबर में एक्ट्रेस और उनके मंगेतर के बारे में बताएंगे.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 का सेट हुआ लीक, सलमान खान के शो में इन दो कंटेस्टेंट्स की एंट्री पर लगी मुहर?
एक्ट्रेस ने फाइनली अपने रिश्ते को पब्लिकली (सार्वजनिक) अनाउंस कर दिया है और सगाई की तस्वीरें भी शेयर की है, जो काफी वायरल हो रही है. इस दौरान एक्ट्रेस ने लाइट येलो कलर का गाउन पहन रखा था, तो वहीं करण ने ऑफ वाइट कलर की शर्ट-पैंट पहन रखी थी. तस्वीर में दोनों बेहद प्यारे लग रहे थे. इस तस्वीर में देखा जा सकते हैं कि करण ने जिया शंकर को घुटने पर बैठकर प्रपोज किया है. तस्वीरें शेयर करते हुए जिया ने कैप्शन में लिखा, ‘शायद यह सच होता है कि जब प्यार मिलना होता है, तभी मिलता है. जब आप इसकी उम्मीद नहीं करते हैं. लेकिन भगवान ने सच में मेरे सब्र का इम्तिहान लिया है. लेकिन यह आसान नहीं था, हालांकि, यह सब हो गया… हजारों किलोमीटर दूर होने के बाद भी तुमसे बात कर के घर जैसा एहसास होता था. यह सफर आसान नहीं था, लेकिन हमने एक दूसरे को चुना. तुमने (करण धनक) मुझे वह प्यार दिया है, जिसका मैने जिंदगी भर इंतजार किया है.
जिया शंकर ने आगे लिखा, ‘ तुमने मुझे मुश्किल दौर में भी हंसाया है, तुमने हमेशा एयरपोर्ट पर विदाई के समय मुझे कसकर गले लगाया है. जैसे तुम्हारा दिल हजारों टुकड़ों में टूट रहा हो… आई लव यू, कारण
यह भी पढ़ें: ‘महाराजा’ और ‘दृश्यम’ से भी ज्यादा भौकाली है 6 एपिसोड की ये सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज, कहानी देख दहल जाएगा दिल
वहीं करण धनक की बात करें, तो रिपोर्ट्स के अनुसार वो अमेरिका बेस्ड बिजनेसमैन हैं और खुद का हुक्का पार्लर भी चलाते हैं. दरअसल, जिया और करण का रिश्ता उस वक्त चर्चा में आया था, जब उन्होंने एक साथ नया साल मनाया था. हालांकि, उस वक्त उनका चेहरा रिवील नहीं हुआ था. लेकिन अब एक्ट्रेस ने करण के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियली अनाउंस कर दिया है और दोनों सगाई भी कर ली है.
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
बिहार के ऐतिहासिक शहर गया जी से ताल्लुक रखने वाले शहजाद News 24 के एंटरटेनमेंट सेक्शन में बतौर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट जर्लनलिस्ट के तौर पर उनका मकसद होता है कि वो जटिल खबरों को भी आसान भाषा में अपने पाठक के सामने पेश कर सकें. नई फिल्मों से लेकर टीवी गॉसिप तक, मनोरंजन की दुनिया के हर छोटे-बड़े अपडेट पर उनकी पैनी नजर होती है. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान से ही मनोरंजन की खबरों में उनकी खास दिलचस्पी थी. फिल्में और टीवी देखने का शौक था. ऐसे में उन्होंने इसी को अपना प्रोफेशन बना लिया.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in