सलमान खान की सुरक्षा में उनके घर के बाहर तैनात एक पुलिस कांस्टेबल गणेश की डेथ की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि 41 साल के गणेश की ड्यूटी सलमान खान के घर के बाहर लगाई गई थी। गणेश की हार्ट अटैक से डेथ की खबर सामने आई है। गणेश बीमार हो कर गिर पड़े।उन्हें जल्दबाजी के हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक गणेश को हार्ट अटैक आया था।
मुंबई पुलिस ने कांस्टेबल गणेश की डेथ को कन्फर्म किया है। आईएएनएस के मुताबिक गणेश की ड्यूटी सलमान खान के घर के बाहर उनकी सुरक्षा के लिए लगाई गई थी। गणेश बीमार हुए और गिर पड़े। उन्हें हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टर ने हार्ट अटैक से मौत होने की जानकारी दी। पुलिस के सीनियर अधिकारीयों ने भी इस खबर की पुष्टि की है। साल 2024 में सलमान खान के घर पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की थी। इस हमले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक्टर को मुंबई पुलिस की तरफ से सुरक्षा दी गई थी। पुलिस कांस्टेबल उनके घर के बाहर सुरक्षा दे रहे थे। उनमें से एक जिनका नाम गणेश बताया जा रहा है, उनकी डेथ हो गई है।
सलमान खान और बिश्नोई गैंग के बीच का विवाद 1999 में आई फिल्म हम साथ साथ है की शूटिंग के दिनों से चला आ रहा है। फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर काले हिरन का शिकार करने का आरोप लगा था। इस मामले में एक्टर पर पुलिस केस दर्ज हुआ और उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा। बिश्नोई समाज में काले हिरन को पूजा जाता रहा है। काले हिरन का शिकार करने के लिए बिश्नोई समाज सलमान के खिलाफ हो गया। लॉरेंस बिश्नोई और उनके गुर्गों ने सलमान को जान से मारने की कई धमकियां दीं। साल 2024 में उनके घर फायरिंग की गई। इस गैंग ने बाबा सिद्दीकी को भी जान से मारने की जिम्मेदारी ली थी।
साल 2024 में सलमान खान के घर फायरिंग की गई। उनके घर की बालकनी में गोलियों के छल्ले और कई निशान पाए गए। इस मामले की जांच में जुटी पुलिस ने गैंग के कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले में अब भी जांच जारी है। वहीं सलमान खान पुलिस सिक्यूरिटी के साथ ही सफर करते हैं।
परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play