गुलाम कश्मीर में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई मामले में UN सख्त, एंटोनियो गुटेरेस बोले- तय हो जवाबदेही – Jagran

संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में सुरक्षा स्थिति पर चिंता व्यक्त की है, जिसमें शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लि …और पढ़ें
संयुक्त राष्ट्र।
संयुक्त राष्ट्र ने पीओके सुरक्षा स्थिति पर चिंता जताई।
शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जवाबदेही तय हो।
उच्चायुक्त तुर्क ने प्रदर्शनकारियों की मौत पर चिंता व्यक्त की।
डिजिटल डेस्क, संयुक्त राष्ट्र। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में सुरक्षा स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के उप प्रवक्ता ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ की गई कार्रवाई के लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए।
महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा कि महासचिव अपने उच्चायुक्त के काम का समर्थन करते हैं, और हमें उम्मीद है कि तुर्क द्वारा की गई अपील पर ध्यान दिया जाएगा। वे गुलाम जम्मू कश्मीर की स्थिति और हालिया घटनाक्रमों पर महासचिव के दृष्टिकोण से संबंधित प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।
पिछले महीने, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने वहां के हालिया घटनाक्रमों पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रदर्शनकारियों की मौत और पाकिस्तान द्वारा संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी पर प्रतिबंध और उसके नेताओं की गिरफ्तारी की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की थी। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण सभा के अधिकार के उल्लंघन के रूप में इंटरनेट के उपयोग और सार्वजनिक सभाओं पर प्रतिबंधों को लेकर भी चिंताएं जताई गईं।
प्रदर्शनकारियों पर की गई कार्रवाई के लिए अधिकारियों से जवाबदेही की मांग किए जाने के सवाल पर हक ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि सभी अधिकारी हर जगह शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की अनुमति दें और निश्चित रूप से यहां भी यही स्थिति है।
ऐसे में यदि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वालों में किसी को नुकसान पहुंचा है, तो जवाबदेही तय होनी चाहिए। बयान में विशेष रूप से कहा गया था कि 27 जुलाई को हुए विधानसभा चुनाव से पहले जून से लेकर अब तक दर्जनों लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर प्रदर्शनकारी शामिल हैं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News