बालाघाट की रूबी अली थाईलैंड में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व: सीनियर इंटरनेशनल 3A साइड वॉलीबॉल चैंपियनशिप में… – Dainik Bhaskar

बालाघाट की रूबी अली थाईलैंड में आयोजित होने वाली सीनियर इंटरनेशनल 3ए साइड वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रतियोगिता 10 से 14 अगस्त तक थाईलैंड के पटाया में आयोजित की जाएगी।
इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए रूबी अली बालाघाट से मुंबई में आयोजित प्रशिक्षण कैंप के लिए रवाना हो गई हैं। कैंप में शामिल होने के बाद वह थाईलैंड के लिए प्रस्थान करेंगी।
शनिवार को प्रशिक्षण कैंप में जाने से पहले रूबी ने दैनिक भास्कर से बातचीत की। उन्होंने बताया कि इस खेल में केवल तीन खिलाड़ी होते हैं और उनका पूरा प्रयास होगा कि वे विदेशी धरती पर भारत का परचम लहराएं।
अब तक 15 राष्ट्रीय पुरस्कार जीते
रूबी अली ने अब तक ओपन, स्कूल, यूनिवर्सिटी और एसोसिएशन के आयोजित वॉलीबॉल, रॉकबॉल, शूटिंग वॉल और 3ए साइड वॉलीबॉल जैसे खेलों में 14 से 15 राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं।
उन्होंने बताया कि 16 सालों तक वॉलीबॉल खेलने के बाद पिछले दो सालों से उन्होंने 3ए साइड वॉलीबॉल पर ध्यान केंद्रित किया है। हाल ही में पुडुचेरी में हुए राष्ट्रीय खेलों में उनका चयन सीनियर इंटरनेशनल प्रतियोगिता के लिए किया गया था।
रूबी ने अपनी चुनौती बताते हुए कहा कि वे अब तक मिट्टी के मैदान में खेलती रही हैं, जिससे उनका शरीर और क्षमता उसी के अनुकूल ढल गई है। इंडोर गेम में यह मुश्किल होता है, लेकिन वे अपनी कड़ी मेहनत और ताकत बढ़ाकर बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News