Haridwar News: कांवड़ मेले के बीच रानीपुर कोतवाली पुलिस ने टिहरी विस्थापित कॉलोनी में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली रानीपुर पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवरात बेचकर मिली पांच लाख रुपये की नकदी, घटना में प्रयुक्त टेंपो और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई की रात को टिहरी विस्थापित कॉलोनी की गली नंबर ए 20 में दो मकानों के ताले तोड़कर जेवरात और अन्य सामान चोरी किया गया था। मामले में चार अगस्त को मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध गतिविधियों की जांच शुरू किया। जांच के दौरान चोरी में टेंपो का उपयोग होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस ने टेंपो तलाश शुरू कर दी। सात अगस्त को बीएचईएल स्टेडियम के पास सुरेश्वरी मंदिर मार्ग तिराहे से चेकिंग के दौरान अक्षय उर्फ गोलू पुत्र होशियार सिंह निवासी टांडा माईदास बिजनौर को नीले रंग के टेंपो समेत गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से मृतक स्व राजेंद्र पाल नाम का पुलिस कार्ड बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी के बताया कि अपने साथियों सोनू सैनी पुत्र सतीश सैनी निवासी टिबड़ी बिजनौर और सोनू शर्मा पुत्र रोहताश शर्मा निवासी धामपुर बिजनौर के साथ चोरी को अंजाम दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने रावली महदूद से सोनू सैनी और सोनू शर्मा दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पास से पांच लाख रुपये नकद बरामद किए है। आरोपियों ने बताया कि मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। अलमारी का ताला तोड़ कर चोरी की। चोरी में मिली ज्वैलरी को धामपुर में चलते फिरते व्यापारी को बेच कर पांच लाख रुपये मिले। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से पुलिस कार्ड, पैन कार्ड और आधार कार्ड बरामद किए है। वहीं प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि तीनों आरोपियों के गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है。
हरिद्वार। एसएचओ ने बताया कि दो आरोपियों के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। बताया कि अक्षय उर्फ गोलू के खिलाफ सिडकुल थाने में दो और पौड़ी गढ़वाल में एक मुकदमा दर्ज है। सोनू सैनी के खिलाफ यूपी के धामपुर, नगीना, बिजनौर में छह और उत्तराखंड पौड़ी गढ़वाल में एक मुकदमा दर्ज हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play