UN ऑफिस पहुंचे भारत की तरफ से उपहार में दिए पांच मोर, जारी रखी गई पुरानी परंपरा – Jagran

भारत ने संयुक्त राष्ट्र जिनेवा के पैलेस ऑफ नेशंस को पांच युवा मोर उपहार में दिए हैं, जिससे स्थल पर एक पुरानी परंपरा जारी रहेगी। …और पढ़ें
संयुक्त राष्ट्र के प्लैस पहुंचे भारतीय मोर (सोशल मीडिया)
भारत ने संयुक्त राष्ट्र जिनेवा को पांच युवा मोर उपहार में दिए।
यह उपहार पैलेस ऑफ नेशंस में एक पुरानी परंपरा जारी रखेगा।
मोर भारत और संयुक्त राष्ट्र के बीच साझेदारी का नया आयाम।
डिजिटल डेस्क, संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र ने भारत द्वारा उपहार स्वरूप दिए गए पांच युवा मोरों का पैलेस आफ नेशंस स्थित परिसर में स्वागत किया है, जिससे इस स्थल पर चली आ रही एक पुरानी परंपरा जारी है।
संयुक्त राष्ट्र स्थित न्यूयार्क में भारत के स्थायी मिशन ने इस उपहार को भारत और संयुक्त राष्ट्र के बीच साझेदारी का एक नया आयाम बताया। मिशन ने एक्स पोस्ट में लिखा कि साझेदारी का एक नया आयाम- संयुक्त राष्ट्र जिनेवा को युवा मोरों का उपहार।
पोस्ट में आगे लिखा कि राष्ट्रीय पक्षी होने के नाते, मोर हर भारतीय के दिल में एक विशेष स्थान रखते हैं। उपहार का स्वागत करते हुए, संयुक्त राष्ट्र जिनेवा ने लिखा कि ‘पांडा कूटनीति को भूल जाइए: पांच युवा मोर संयुक्त राष्ट्र जिनेवा पहुंच गए हैं, जो भारत द्वारा उपहार स्वरूप दिए गए हैं और संयुक्त राष्ट्र से भी पुरानी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। जिनेवा के सबसे नए और आकर्षक राजनयिकों से मिलिए।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News