भागलपुर, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय अनुवाद मिशन, भारतीय भाषा संस्थान, मैसूर द्वारा टीएमबीयू के मनोविज्ञान विभाग में आठ दिवसीय कार्यशाला का शनिवार को समापन हुआ। अध्यक्षता हेड डॉ. लक्ष्मी पांडेय ने की। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला केवल अनुवाद तक सीमित नहीं रही बल्कि ज्ञान-विनिमय, शैक्षणिक संवाद, भाषायी समृद्धि एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण का एक सशक्त मंच सिद्ध हुआ। संस्थान के समन्वयक सह विषय विशेषज्ञ डॉ. शंभू कुमार सिंह ने कहा कि सभी विषय विशेषज्ञ दीर्घ शैक्षणिक अनुभव और उत्कृष्ट विद्वता वाले थे। उनके गहन विषय-ज्ञान, सूक्ष्म विश्लेषण तथा रचनात्मक सुझावों ने ‘द इकोनॉमिक हेरीटेज आफ मिथिला’ के मैथिली अनुवाद को ‘मिथिलाक आर्थिक विरासत’ के रूप में सामने लाया।
विषय विशेषज्ञ एवं पुस्तक के लेखक डॉ. शैलेंद्र कुमार झा ने कहा कि मैथिली में अनुवाद के बाद भी इसकी मौलिकता प्रभावित नहीं हुई है। सभी विषय विशेषज्ञों ने सामूहिक रूप से मैथिली में अनुवाद वाली पुस्तक ‘मिथिलाक आर्थिक विरासत’ को डॉ. शंभू को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि लगभग एक महीने में यह पुस्तक प्रकाशित हो जाएगी। फिर भारतीय भाषा संस्थान की वेबसाइट पर यह पुस्तक दिखेगी एवं कोई भी इसे खरीद सकता है। इस मौके पर अतिथि के रूप में कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे, पूर्व मैथिली हेड डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय, विभाग की डॉ. सपना, डॉ. विवेकानंद, डॉ. चंदा, डॉ. कुमारी आरती, डॉ. रंजीत कुमार सिंह, डॉ. केके मंडल सहित अन्य मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play