भास्कर संवाददाता| सारंगपुर
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रयागराज में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम का शनिवार शाम युवक कांग्रेस ने सारंगपुर बस स्टैंड पर लाइव प्रसारण किया। बड़ी स्क्रीन पर राहुल गांधी का संबोधन देखने-सुनने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं और छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
शाम करीब 6 बजे शुरू हुए प्रसारण के दौरान बस स्टैंड कांग्रेस समर्थकों के नारों से गूंज उठा। राहुल गांधी के संबोधन के दौरान विभिन्न मुद्दों पर युवाओं ने तालियां बजाकर समर्थन जताया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह ने कहा कि युवा बेरोजगारी, पेपर लीक और महंगाई जैसी समस्याओं से परेशान हैं।
राहुल गांधी ने प्रयागराज से युवाओं के अधिकारों को लेकर जो आवाज उठाई है, वह देश की राजनीति की दिशा तय करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से युवाओं की आवाज घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। आयोजन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.