बेंगलुरु: ट्रेकिंग पर गया युवक लापता, परिवार को सता रहा अपहरण का डर – AajTak

Feedback
बेंगलुरु शहर के बाहरी इलाके में नेलमंगला तालुक के शिवगंगे में ट्रेकिंग के लिए गया 31 साल का एक व्यक्ति लापता हो गया है. पुलिस ने बताया कि मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले और व्हाइटफील्ड में एक फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले अद्वैत उपाध्याय शुक्रवार से लापता हैं और उन्हें खोजने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है.
एक एजेंसी के मुताबिक बेगुर इलाके के रहने वाले अद्वैत ने अपनी मंगेतर को शिवगंगे में ट्रेकिंग के अपने प्लान के बारे में बताया था. उन्होंने इसके लिए एक मोटरसाइकिल भी किराए पर ली थी. बताया जाता है कि वह शुक्रवार सुबह करीब 6.30 बजे पहाड़ी पर पहुंचे और ऊपर जाने से पहले अपनी किराए की बाइक पहाड़ी की तलहटी में खड़ी कर दी.
परिवार ने अगवा किए जाने की जताई आशंका
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद कडुगोडी पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया है और उन्हें खोजने के लिए शिवगंगे और उसके आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि CCTV फुटेज में उन्हें पहाड़ी पर चढ़ते हुए देखा गया, लेकिन उनके ठिकाने के बारे में कोई और जानकारी नहीं मिली है. उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है.
उनके परिवार को भी शक है कि उन्हें अगवा किया जा सकता है और लुटेरे उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं, क्योंकि वह अकेले थे. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है और आगे की जांच चल रही है. हम सभी पहलुओं पर गौर कर रहे हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News