फिरोजाबाद में कूलर के टब में डूबने से तीन साल की बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम – Jagran

फिरोजाबाद के रसूलाबाद गांव में रविवार दोपहर एक तीन वर्षीय बच्ची की कूलर के टब में डूबने से मौत हो गई। इस दुखद घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई और पू …और पढ़ें
बच्चे की फाइल फोटो।
तीन वर्षीय मासूम नीलम की कूलर के टब में डूबकर मौत।
फिरोजाबाद के रसूलाबाद गांव में हुई दुखद घटना।
बच्ची की मौत से परिवार और गांव में मातम।
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। नगला सिंघी थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलाबाद (ठार रामस्वरूप) में रविवार दोपहर तीन वर्षीय मासूम ल की कूलर के टब में डूबने से मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद गांव में भी मातम छा गया।
गांव निवासी हरिओम की तीन वर्षीय बेटी नीलम रविवार दोपहर करीब एक बजे घर के स्नानागार में रखे कूलर के टब में पानी में नहाते समय डूब गई। स्वजन को इसकी जानकारी काफी देर तक नहीं हो सकी। दादा रामेश्वर ने बताया कि नीलम अचानक घर से लापता हो गई थी।
स्वजन ने आसपास के घरों और पड़ोस में करीब दो घंटे तक उसकी तलाश की और लोगों से पूछताछ की। काफी तलाश के बाद स्वजन ने घर के अंदर बने बाथरूम में जाकर देखा तो कूलर के टब में नीलम का शव पानी में पड़ा मिला। बच्ची को इस हालत में देखते ही मां पूजा के होश उड़ गए। घर में चीख-पुकार मच गई और स्वजन बिलखने लगे।
यह भी पढ़ें- आगरा नगर परिक्रमा: 43 KM नंगे पैर चलकर चारों शिवालयों का आशीर्वाद लेंगे शिवभक्त, मिलेगी अमरनाथ जैसी सेवा
यह भी पढ़ें- एनालॉग पनीर का बढ़ता कारोबार: आगरा में 70% नमूने फेल, ऐसे जांचें शुद्धता
नीलम दो भाइयों के बीच अकेली बहन थी। उसकी मौत से भाइयों और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता हरिओम दिल्ली में शटरिंग का काम करते हैं। हादसे की खबर मिलते ही वह भी घर के लिए रवाना हो गए

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News