बिजली लाइन की चपेट में आने से महिला की मौत: घर से 100 मीटर दूर फूल तोड़ने गई थी; नीचे लटक रहा था तार – Dainik Bhaskar

देवरिया। लार नगर पंचायत के घारी वार्ड में रविवार सुबह करीब 10 बजे नंगी बिजली लाइन की चपेट में आने से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। निर्मला देवी घर से करीब 100 मीटर दूर फूल तोड़ने गई थीं।
इसी दौरान नीचे लटक रहे जीआई तार के संपर्क में आने से उन्हें करंट लग गया। परिजन उन्हें अचेत अवस्था में सीएचसी लार लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
फूल तोड़ने घर से निकली थीं निर्मला
घारी वार्ड निवासी भरत ठाकुर की पत्नी निर्मला देवी रविवार सुबह फूल तोड़ने के लिए घर से निकली थीं। बताया जा रहा है कि घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर नंगी एलटी लाइन से लोहे का पतला जीआई तार नीचे लटक रहा था। निर्मला देवी इसी तार की चपेट में आ गईं।
काफी देर तक घर नहीं लौटीं तो तलाश शुरू की
निर्मला देवी काफी देर तक घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। मौके पर पहुंचने पर उन्हें अचेत अवस्था में पाया गया। परिजन तत्काल उन्हें सीएचसी लार लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
चार बेटे और एक बेटी को पीछे छोड़ गईं
निर्मला देवी के चार बेटे और एक बेटी हैं। तीन बेटों और बेटी की शादी हो चुकी है। सबसे छोटे बेटे जगजीत की शादी होनी है। बड़ा बेटा संतोष इजराइल में रहता है, दूसरा बेटा मनोज लार में सैलून चलाता है और तीसरा बेटा रमेश पुलिस विभाग में कार्यरत है।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने नीचे लटक रही बिजली लाइनों को लेकर नाराजगी जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News