Pratapgarh Kunda News: युवक को गोली मारने में सात पर केस, दो गिरफ्तार – livehindustan.com

Pratapgarh Kunda News: रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बाजार जाते समय गांव के चौराहे के पास बाइक सवार युवक को शनिवार शाम गोली मारने में पांच लोगों को नामजद करते हुए सात के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया गया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है। उधर, घायल युवक का प्रयागराज में इलाज चल रहा है। रानीगंज थाना क्षेत्र के जरियारी गांव निवासी 30 वर्षीय लक्ष्मीनिधि यादव उर्फ बच्चा शनिवार शाम करीब साढ़े तीन बजे अपने भाई रामदास के साथ बाइक से जामताली बाजार जाने के लिए निकला। तभी बाइक से आए युवकों ने उन्हें रोक लिया।

कहासुनी के बाद बच्चा यादव को गोली मार दी। गोली कमर में लगने से वह घायल हो गया। उसका प्रयागराज में इलाज चल रहा है। मामले में घायल के परिवार के अम्बरीश कुमार यादव ने गांव के ही अभिषेक यादव उर्फ प्रद्यम्न, बृजेश यादव, शक्ति सिंह, रोहित यादव और अनपू सिंह को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। जामताली चौकी इंचार्ज कामता प्रसाद सिंह ने दो आरोपियों अभिषेक यादव और रोहित सिंह को रविवार दोपहर इलाके के अठेठी बाग के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News