वाराणसी के डॉ. लोहिया कॉलेज में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम: 'नशा मुक्त युवा और विकसित भारत' विषय पर हुआ आ… – Dainik Bhaskar

राजातालाब स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया पी.जी. कॉलेज, भैरव तालाब में रविवार को “नशा मुक्त युवा और विकसित भारत” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शासन के निर्देशानुसार आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सुमनलता देवी और कार्यक्रम संयोजक प्रो. रणधीर सिंह ने किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों और नशामुक्ति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। उन्हें नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के तहत कॉलेज परिसर में नशामुक्ति और नशे के दुष्प्रभावों पर एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। इस रैली में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने नशामुक्ति की शपथ ली।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करना और एक स्वस्थ, सशक्त तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम का केंद्रीय संदेश था: “नशे को कहें ना, स्वस्थ एवं विकसित भारत की ओर बढ़ें।”
इस अवसर पर प्रो. ब्रजेश कुमार जायसवाल, डॉ. मनोज कुमार यादव, डॉ. अम्बरीष सिंह, डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव, डॉ. अखिलेश्वर तिवारी, डॉ. विनय कुमार सिंह, डॉ. रमेश कुमार सिंह, डॉ. मनोज कुमार राय, डॉ. प्रियरंजन, जयदीप राय, प्रेम कुमार सिंह, मनोज, सतीश, विशाल सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News