Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 10 अगस्त 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aajtak.in

Feedback
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने और विरोध करने का अधिकार है और उनकी समस्याओं का समाधान बातचीत के जरिए ही निकाला जाना चाहिए. वहीं, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान जेएनयू छात्र संघ ने ‘उमर खालिद की रिहाई’ की मांग को लेकर नारेबाजी की. इन खबरों के अलावा, शरद पवार की पार्टी एनसीपी (एसपी) के सभी सांसदों ने पीएम मोदी से संसद भवन में मुलाकात की. पढ़ें सोमवार शाम की बड़ी खबरें.
छात्रों की सुने झारखंड सरकार, बल प्रयोग गलत…’, रांची प्रोटेस्ट पर बोले राहुल गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि झारखंड में विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत है. उन्होंने लिखा- छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है और बातचीत से ही समाधान निकल सकता है. राहुल ने आगे लिखा कि झारखंड सरकार को छात्रों की बात सुननी चाहिए और हर समस्या का तुरंत समाधान करना चाहिए.
पुरानी पेंशन स्कीम लागू होगी या नहीं? संसद में सरकार ने दिया जवाब
केंद्र सरकार ने संसद में साफ कर दिया है कि फिलहाल पुरानी पेंशन स्कीम वापस लाने की कोई तैयारी नहीं है. लोकसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि इससे सरकारी खजाने पर बहुत बड़ा बोझ पड़ेगा. संसद में दिए जवाब से साफ है कि केंद्र सरकार फिलहाल NPS व्यवस्था को ही जारी रखना चाहती है.
भारतीय नौसेना ने दो तेल टैंकर हूती विद्रोहियों के इलाके से सुरक्षित निकाले
भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS त्रिशूल और INS आदित्य ने कच्चे तेल के दो टैंकरों- एमटी कंपास और एमटी थलाट्टा को बाब अल-मंदेब की खाड़ी से सुरक्षित पार करवाया है. बाब अल-मंदेब एशिया, अफ्रीका और यूरोप के बीच तेल और व्यापार का प्रमुख मार्ग है. हाल के वर्षों में हूती विद्रोहियों के हमलों और क्षेत्रीय तनाव के कारण यह क्षेत्र जोखिम वाला बन गया है.
‘जेल के ताले टूटेंगे…’, JNU में फिर लगे उमर खालिद की रिहाई के नारे, बढ़ा तनाव
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान जेएनयू छात्र संघ ने ‘उमर खालिद की रिहाई’ की मांग को लेकर नारेबाजी की. आरोप है कि JNUSU ने SSS-2 बिल्डिंग के बाहर ‘उमर खालिद को रिहा करो’ और ‘जेल के ताले टूटेंगे, सारे साथी छूटेंगे’ जैसे नारे लगाए. यूनिवर्सिटी कैंपस में उमर खालिद की किताब ‘Fractured Communities’ पर चर्चा आयोजित की गई थी.
‘ज्यादा प्रैक्टिस भी ठीक नहीं…’, टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय कोच का चौंकाने वाला बयान
टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने श्रीलंका के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में मिली जीत के बाद टीम की तैयारियों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका मानना है कि इस मैच से खिलाड़ियों को जितना फायदा मिला, उतना कई अतिरिक्त अभ्यास सत्रों से भी नहीं मिल पाता. भारत ने टेस्ट सीरीज से पहले खेले गए वॉर्म-अप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से हराया.  
NEET UG पेपर लीक में 12 अगस्त को होगा बड़ा फैसला, 13 आरोपियों पर गिरेगी गाज?
NEET UG पेपर लीक मामले में CBI की ओर से दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेने के मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट 12 अगस्त को अपना फैसला सुनाएगा. सोमवार को मामले के सभी 13 आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए. CBI ने इस मामले में करीब 20 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है.
इलाज के लिए विदेश जा सकेंगे अभिषेक बनर्जी, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया HC का फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को आंखों के इलाज के लिए 3 हफ्ते विदेश जाने की अनुमति दे दी. कोर्ट ने इस मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट के उस फैसले पर रोक लगा दी है, जिसमें विदेश जाने पर लगी रोक में राहत देने से इनकार किया गया था.  इससे पहले हाईकोर्ट ने इस मामले में अभिषेक बनर्जी को मिली अस्थायी राहत को 6 अक्टूबर तक बढ़ा दिया था.
अब हमारी शर्तें पूरी होने के बाद ही खुलेगा होर्मुज, अमेरिका के सामने अड़ा ईरान
ईरान ने सोमवार को साफ कर दिया कि अमेरिका की शर्तें पूरी होने तक वह होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा नहीं खोलेगा. ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने कहा कि अब अमेरिका को अपने गैरकानूनी और विनाशकारी कदम रोकने और उनकी भरपाई करने की ज़रूरत है. ईरान की मांग है कि अमेरिका नाकाबंदी हटाए, कई महीनों के युद्ध से हुए नुकसान का मुआवजा दे.
 
शरद पवार के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, महाराष्ट्र की सियासत में क्या खिचड़ी पक रही?
शरद पवार की पार्टी एनसीपी (एसपी) के सभी सांसदों ने सोमवार को पीएम मोदी से संसद भवन में मुलाकात की है. सुप्रिया सुले के मुताबिक संसद की कार्यवाही लगातार बाधित होने के कारण सांसदों ने अब सीधे प्रधानमंत्री से मिलकर राज्य की समस्याएं रखने का फैसला किया है. शरद पवार गुट के सांसदों और PM नरेंद्र मोदी के बीच ये बैठक आधे घंटे तक चली.
कल का मौसम:11 अगस्त को यूपी के इन 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून पर IMD का बड़ा अपडेट
मौसम विभाग ने 11 अगस्त को UP के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान पश्चिमी UP के कुछ स्थानों और पूर्वी UP के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है. IMD के पूर्वानुमान में कुछ जिलों को भारी बारिश के लिहाज से ज्यादा संवेदनशील बताया गया है. UP के दक्षिणी हिस्सों में बारिश की गतिविधि बढ़ने का भी अनुमान है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News