बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा राज्य के 29 जिलों में वज्रगृह एवं परीक्षा भवन का निर्माण कराए जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त भवन का उपयोग विभिन्न परीक्षाओं से संबंधित गोपनीय सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव तथा परीक्षा के संचालन के लिए किया जाएगा। मंगलवार को विकास आयुक्त, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी डीएम के साथ बैठक की गई।
विभिन्न चुनावों के दौरान विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में वज्रगृह एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था किए जाने के कारण पठन-पाठन प्रभावित होता है। पृथक परिसर में वज्रगृह एवं परीक्षा भवन के निर्माण से विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में पठन-पाठन की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी। भवन के अव्यवहृत अवधि में संबंधित विद्यालय, महाविद्यालय द्वारा इसका उपयोग पाठ्यक्रमीय एवं पाठ्येतर गतिविधियों सहित बहुउद्देशीय कार्यों के लिए किया जा सकेगा।
उक्त भवन के निर्माण हेतु विद्यालय, महाविद्यालय परिसर में उपयुक्तता के आधार पर एक से डेढ़ एकड़ भूमि उपलब्ध कराई जानी है। भूखंड की न्यूनतम लंबाई 288 फीट एवं चौड़ाई 200 फीट निर्धारित की गई है। निर्मित भवन का स्वामित्व बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का होगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति एवं संबंधित विद्यालय, महाविद्यालय के बीच समझौते के आधार पर भवन से प्राप्त राजस्व का साझा किया जाएगा। भवन के उपयोग एवं संचालन की निगरानी हेतु जिला प्रशासन द्वारा एक समिति का गठन किया जाएगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play