Feedback
राजधानी दिल्ली के प्रमुख और पॉश बाजार खान मार्केट में साइन बोर्डों के खिलाफ नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) की कार्रवाई को लेकर व्यापारियों में नाराजगी देखने को मिली. NDMC की टीम ने दुकानों और रेस्तरां के बाहर लगे नियमों के अनुरूप नहीं पाए गए साइन बोर्डों को हटाने की कार्रवाई शुरू की, लेकिन व्यापारियों के विरोध के बाद अभियान को रोक दिया गया.
NDMC के अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई Outdoor Advertisement Policy (OAP), 2017 के तहत की गई. परिषद का कहना है कि कई प्रतिष्ठानों के साइन बोर्ड निर्धारित सीमा से बाहर निकले हुए थे. कुछ साइन बोर्ड दुकान की सीमा से चार फीट तक आगे निकले हुए थे, जबकि कुछ सड़क के ऊपर क्षैतिज रूप से लगाए गए थे. NDMC ने इन्हें नियमों के उल्लंघन के साथ-साथ सुरक्षा के लिहाज से भी गंभीर बताया. NDMC ने सोमवार को खान मार्केट की कई दुकानों और रेस्तरां से साइन बोर्ड हटाए थे.
कार्रवाई के दौरान NDMC की टीम ने कुछ दुकानों और रेस्तरां के बाहर लगे साइन बोर्ड हटाए. इसके अलावा कुछ स्थानों पर दुकानों के बाहर की क्लैडिंग और पानी के मोटर जैसी चीजों को भी सार्वजनिक जमीन पर अतिक्रमण बताते हुए हटाया गया. NDMC के मुताबिक, शुरुआती कार्रवाई 10-12 कॉम्प्लेक्स में की गई. हालांकि, बाद में व्यापारियों के विरोध और निर्वाचित प्रतिनिधियों तथा NDMC के वरिष्ठ अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग के बाद कार्रवाई को दिन में ही रोक दिया गया.
NDMC ने कहा कि इस कार्रवाई को लेकर पहले ही नोटिस जारी किए गए थे, जबकि व्यापारियों का दावा है कि अभियान बिना किसी पूर्व चेतावनी के चलाया गया. ट्रेडर्स ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें पहले से इसकी जानकारी नहीं दी गई थी.
ट्रेड एसोसिएशन ने किया विरोध
खान मार्केट ट्रेड एसोसिएशन के प्रधान संजीव मेहरा ने टेलीफोन पर बताया कि दो दिन पहले NDMC के अधिकारी साइन बोर्डों के खिलाफ ड्राइव शुरू करने के लिए खान मार्केट पहुंचे थे. जैसे ही अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू की, व्यापारियों ने इसका विरोध किया.
संजीव मेहरा के मुताबिक, इस कार्रवाई से व्यापारियों को काफी नुकसान हो सकता है. उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान कुछ साइन बोर्ड हटाए भी गए थे, लेकिन व्यापारियों के विरोध के बाद NDMC ने फिलहाल ड्राइव रोक दी. उन्होंने कहा कि व्यापारियों की चिंता यह है कि साइन बोर्ड उनके प्रतिष्ठानों की पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उन्हें हटाए जाने से दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है.
सांसद बांसुरी स्वराज से की गई शिकायत
संजीव मेहरा ने बताया कि उन्होंने इस मामले की जानकारी नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज को दी थी. उनके मुताबिक, बांसुरी स्वराज को इस कार्रवाई की जानकारी नहीं थी. उन्होंने सवाल उठाया कि इसका आदेश किसने दिया. मेहरा ने कहा कि NDMC ने अब तक इस बारे में व्यापारियों को कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है. उन्होंने बताया कि व्यापारियों ने बांसुरी स्वराज को एक और पत्र भेजकर उनसे अधिकारियों के साथ खान मार्केट का दौरा करने का अनुरोध किया है. मेहरा के मुताबिक, उन्हें उम्मीद है कि संसद सत्र के बाद बांसुरी स्वराज यहां आएंगी और मामले पर फैसला करेंगी.
खान मार्केट ट्रेड एसोसिएशन के प्रधान संजीव मेहरा ने टेलीफोन पर बताया कि दो दिन पहले NDMC के अधिकारी साइन बोर्डों के खिलाफ ड्राइव शुरू करने के लिए खान मार्केट पहुंचे थे. जैसे ही अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू की, व्यापारियों ने इसका विरोध किया.
संजीव मेहरा के मुताबिक, इस कार्रवाई से व्यापारियों को काफी नुकसान हो सकता है. उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान कुछ साइन बोर्ड हटाए भी गए थे, लेकिन व्यापारियों के विरोध के बाद NDMC ने फिलहाल ड्राइव रोक दी. उन्होंने कहा कि व्यापारियों की चिंता यह है कि साइन बोर्ड उनके प्रतिष्ठानों की पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उन्हें हटाए जाने से दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू