छात्रहित की आवाज दबाने से नहीं रुकेगा आंदोलन – Hindustan

कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। रांची स्थित पुरानी विधानसभा के पास मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक की स्थिति बन गई। एक दिन पूर्व छात्र-युवा हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित लोकतांत्रिक मार्च के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में अभाविप कार्यकर्ता विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़ रहे थे। पुलिस द्वारा रोकने के प्रयास के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
प्रदर्शन के दौरान अभाविप के कोडरमा जिला संयोजक अतुल आनंद सहित कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अभाविप कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई तथा जेपीएससी एवं जेएसएससी भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग की। गिरफ्तारी से पूर्व अतुल आनंद ने कहा कि छात्र-युवाओं की लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का हर प्रयास विफल होगा। उन्होंने कहा कि अभाविप का आंदोलन युवाओं के भविष्य, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए है तथा यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
प्रदर्शनकारियों को विधानसभा की ओर बढ़ने से रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल भी लगाया गया। फिलहाल क्षेत्र में शांति बनी हुई है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News