पीडीडीयू नगर, हिटी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को जिलेभर में धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा के जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं के अलावा ग्रामीण भी इसमें शामिल हुए। वहीं सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों की ओर से तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्र के प्रति अपना कर्तव्य का बोध कराया। साथ ही स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद हुए बलिदानियों को याद किया।
नियामताबाद में एलबीएस डिग्री कालेज में छात्रों, धानापुर में विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। वहीं सकलडीहा, चकिया में भी यात्रा निकालकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। पीडीडीयू नगर में तिरंगा यात्रा नगर के सुभाष पार्क से निकलकर पीडीडीयू जंक्शन तक गई। यात्रा विधायक रमेश जायसवाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष काशी नाथ सिंह के नेतृत्व में निकाली गई। इस मौके पर विधायक रमेश जायसवाल ने तिरंगे को आन, बान और शान का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों को तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना से जोड़ना है।
जिलाध्यक्ष काशी नाथ सिंह ने तिरंगे को राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव का प्रतीक बताया। संयोजक मण्डल अध्यक्ष एड कुंदन सिंह रहे। इस मौके पर जिलामंत्री किरन शर्मा,अनिल गुप्ता गुड्डू, आशीष गुप्ता, गीता रानी गुप्ता, निधि तिवारी, प्रियंका तिवारी, राजीव गुप्ता, जयकिशन गोंड, पंकज शर्मा, सलोनी राठौर, प्रभु नारायण यादव, सपना, मनोज जायसवाल शामिल रहे।
नियामताबाद प्रतिनिधि के अनुसार, लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पं पारसनाथ तिवारी नवीन परिसर में आज राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई की ओर से तिरंगा यात्रा महाविद्यालय से नियमताबाद तक निकाली गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और चन्द्रशेखर आज़ाद अमर रहें का उद्घोष करते हुए रैली निकाली। इस रैली का नेतृत्व प्राचार्य प्रो उदयन ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार, प्रो अमित राय, डा सारिका, डा मीना, विनीत, सुजीत के साथ छात्र छात्राएं शामिल हुई।
नौगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, हर घर तिरंगा अभियान-2026 में मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय नौगढ़ में तिरंगा रैली, स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डॉ. देवेंद्र नाथ गिरि ने स्वयंसेवकों को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न पहलुओं, तिरंगे के महत्व तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर प्राध्यापक डॉ. कृष्ण कुमार, मनीष राज बावरे, महेंद्र कुमार, कत्तर सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएं मौजूद रहे।
धानापुर में आयोजित तिरंगा यात्रा में उमड़े लोग : धानापुर । तिरंगा यात्रा अभियान के तहत मंगलवार को धानापुर स्थित शहीद पार्क से आरंभ हुई यह यात्रा बउरहवा बाबा मंदिर होते हुए हनुमान मंदिर तक निकाली गई। जिसका उद्देश्य 1942 में क्षेत्र को अगस्त क्रांति के दौरान शहीद हुए वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि देना था। मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने शहीद पार्क पर शहीदों को नमन किया और राष्ट्र भक्ति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि तिरंगे की शान में यहां उपस्थित हर दिल हिंदुस्तानी है। ऐसे आयोजन देश के प्रति समर्पण व बलिदान की याद दिलाते हैं। तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय” और वंदे मातरम के नारे लगाए। जिससे पूरा बाजार देश भक्ति के रंग में रंग गया दिखा। इस अवसर पर सुशील सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगस्त क्रांति का यह महीना उन वीर योद्धाओं को याद करने का है जिसके वजह से हमें यह आजादी मिली है। धानापुर के लोगों इससे 5 साल पहले ही यानी 1942 में अंग्रेजों को भगाकर अपने क्षेत्र को आजाद कर दिया था। तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं है बल्कि देश की स्वतंत्रता गौरव प्यार और बलिदान की पहचान भी है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play