नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से दुष्कर्म, National Hindi News – Hindustan

अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद क्वार्सी क्षेत्र की महिला से नौकरी दिलाने के नाम पर बुलंदशहर में दुष्मर्क का मामला सामने आया है। यहां महिला को बंधक बनाकर करीब डेढ़ साल तक दुष्कर्म किया। पति के जेल जाने के बाद महिला नौकरी की तलाश में थी। मंगलवार को पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
क्वार्सी थाना क्षेत्र निवासी महिला ने एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि दो साल पहले धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने पति को जेल भेज दिया। आर्थिक तंगी के चलते उसकी मुलाकात बुलंदशहर की महिला से हो गई। महिला उसे नौकरी दिलाने के बहाने बुलंदशहर ले गई। आरोप है कि वहां खुर्जा क्षेत्र के एक गांव में युवक के यहां रखा। वहां आरोपी युवक व उसके साथी ने शारीरिक संबंध बना लिए। करीब डेढ़ साल तक वह संबंध बनाता रहा। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। महिला के बेटे के गुप्तांगों पर भी चोट मार दी। जिससे वह बेहोश हो गया। पति के जेल से बाहर आने पर वह किसी तरह वहां से निकलकर आ गई। इसके बाद आपबीती पति को बताई। आरोप है कि वह थाने पहंुची तो पुलिस ने मामला बुलंदशहर का बता दिया। इस संबंध में एसएसपी ने हर संभंव मदद का भरोसा दिया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News