Chaibasa News: नोवामुंडी प्रखंड में फसल बीमा को आज से लगेगा शिविर – Hindustan

Chaibasa News: गुवा। प्रखंड क्षेत्र में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों की कम संख्या में बीमा होने को देखते हुए अधिक से अधिक किसानों को योजना से आच्छादित करने के उद्देश्य से पंचायतवार विशेष शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में किसानों को फसल बीमा कराने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर का आयोजन 13 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक विभिन्न पंचायतों के पंचायत भवनों में किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 अगस्त को कोटगढ़, 14 अगस्त को दूधबिला, 17 अगस्त को बड़ापासेया, 18 अगस्त को पोखरपी, 19 अगस्त को पेटेटा, 20 अगस्त को काजामदा, 21 अगस्त को दिरीबुरू, 22 अगस्त को जेटेया, 24 अगस्त को नोवामुण्डी बस्ती तथा 25 अगस्त को महुदी पंचायत में शिविर लगाया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी, नोवामुण्डी ने सभी संबंधित कर्मियों को निर्धारित तिथि और स्थल पर समय पर उपस्थित होकर अधिक से अधिक किसानों का फसल बीमा सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।

किसानों से अपील की गई है कि वे शिविर में आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल फोन, खतियान, मालगुजारी रसीद, वंशावली एवं घोषणा पत्र लेकर पहुंचें और अपना फसल बीमा कराएं। प्रशासन का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ दिलाकर फसल क्षति की स्थिति में उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है。

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News