Deoria News: तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक: सभाकुंवर – Hindustan

Deoria News: भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में बुधवार को भाटपाररानी मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित यात्रा का शुभारंभ कस्बा के मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज परिसर स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हुआ। विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने कहा कि तिरंगा भारत का राष्ट्रीय ध्वज और देश की आन-बान-शान का प्रतीक है।

राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह ने कहा कि तिरंगा हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है। यात्रा में राजकुमार शाही, सुशील कुमार शाही, राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, डॉ पवन कुमार राय, अशोक सिंह कुशवाहा, अश्वनी कुमार सिंह, सुरेश तिवारी, डॉ शम्स परवेज, रविंद्र कुशवाहा, डॉ अरविंद कुशवाहा, धर्मेंद्र सिंह, आनंद पियूष उपाध्याय, अमित शाही, धर्मेंद्र कुशवाहा, हरिकेश कुशवाहा, दिनेश चौरसिया, राजेश गुप्ता, जितेंद्र जायसवाल, धीरज गुप्ता, ऋतुराज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी मौजूद रहे। बनकटा, घाटी और पड़री मंडल में भी निकली यात्रा।

बनकटा मंडल में तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा रहे। यहां जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे, ब्लॉक प्रमुख बिंदा सिंह कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष सीमा कुशवाहा, जयप्रकाश तिवारी, गुड्डू गोस्वामी और आलोक पांडेय सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। घाटी मंडल में मंडल अध्यक्ष अनिल शाही के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। इसमें जयनाथ कुशवाहा, सुरेंद्र सिंह टुनटुन, संजय सिंह सैंथवार और अजीत शाही सहित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पड़री मंडल में मंडल अध्यक्ष मनोज वर्मा की अध्यक्षता में यात्रा हुई। इसमें हरिचरण कुशवाहा, डॉ. भानु प्रताप सिंह, डॉ. अरविंद सहाय, दुर्गा गुप्ता और जितेंद्र कुशवाहा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News