बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। केंद्र सरकार से दरभंगा को एक बार फिर ऐतिहासिक सौगात मिली है। दरभंगा सहित मिथिला क्षेत्र के युवाओं के कौशल विकास, तकनीकी प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों को नई गति देने की दिशा में बिहार में दरभंगा को पीएम सेतु योजना के तहत कलस्टर के रूप चयन किया गया है। रामनगर व बेनीपुर सरकारी आईटीआई को विश्वस्तरीय संस्थान के रूप में विकसित किए जाने के लिए 241 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। इन राशियों से शीघ्र ही इन संस्थानों में विकास कार्यों को प्रारंभ किया जाएगा। ये बातें मंगलवार को स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कही।
उन्होंने बताया कि पीएम सेतु योजना के तहत आईटीआई दरभंगा को हब आईटीआई के रूप में चयनित किया गया है। इससे दरभंगा को मिथिला के कौशल विकास के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित होने का अवसर मिलेगा तथा मिथिला क्षेत्र के लिए रोजगार के मुद्दे पर वरदान साबित होगा।सांसद डॉ. ठाकुर ने बताया कि उन्होंने इसी महत्वपूर्ण विषय को लेकर केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी से मुलाकात कर इसके लिए आभार प्रकट किया है तथा इन मुद्दों पर बैठक कर समीक्षा की है। सांसद डॉ. ठाकुर ने बताया कि पीएम सेतु योजना में रामनगर आईटीआई को हब तथा बेनीपुर आईटीआई के स्पोक के रूप में विकसित किया जाएगा। दोनों संस्थानों के लिए आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, लैब तथा टेक्नोलॉजी के 162 करोड़, उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के लिए 40 करोड़ तथा संस्थान के विकास के लिए 121 करोड़ रुपए निर्गत किये गए हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play