Feedback
बिहार के खगड़िया में अपने को कभी IAS ऑफिसर, तो कभी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल का अंडर कवर एजेंट बताने वाला शख्स आज पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पुलिस ने न केवल मनीष गुप्ता को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है, बल्कि जिले के गोगरी थाना इलाके के जमालपुर बाजार स्थित उसके आलीशान घर पर आज घंटी छापेमारी की.
DIU और गोगरी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मनीष गुप्ता के अलग अलग कमरी की सघन तलाशी ली.इस दौरान पुलिस ने गवर्नमेंट ऑफ इंडिया लिखा महंगी दो चार पहिया वाहन, कई ATM कार्ड, लैपटॉप आदि जब्त किया है.
लंबी पूछताछ के बाद पुलिस ने मनीष गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है.छापेमारी में शामिल अधिकारियों ने नाम न उजागरण करने के शर्त पर बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी मनीष गुप्ता अपने को कभी IAS ऑफिसर बताता था, तो कभी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल का अंडर कवर एजेंट.
लिहाजा पुलिस की टीम पिछले 8 दिनों से इस पर नजर रखी हुई थी.आज इसके घर पर छापेमारी की गई.जहां से दो महंगी चार पहिया वाहन जब्त हुआ.जिसकी कीमत एक कड़ौड़ से ऊपर होगी.जब्त वाहनों में गवर्नमेंट ऑफ इंडिया लिखा हुआ है.अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार शख्स पुलिस को भी कहा कि वह अजित डोभाल का अंडर कवर एजेंट है. देखें VIDEO:-
हालांकि एसपी भानू प्रताप सिंह ने कहा कि जिला की पुलिस टीम ने जमालपुर स्थित एक घर मे छापेमारी की है.जांच जारी है.जांच के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकता है. जांच पूरी होने पर पुलिस के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू