Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। प्रखण्ड के झखरा सरना स्थल और कुन्दी खेल मैदान में रविवार को विश्व आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया गया। मौके पर नृत्य गीत सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इसके पूर्व महिलाओं ने सरना स्थल पर पूजा-अर्चना कर महोत्सव की शुरुआत की।बिरसा मुण्डा, सिद्धू कान्हू के चित्र पर पुष्पा अंजलि अर्पित की।
इधर कुन्दी मैदान में डब्बू विकास एकेडमी द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पेंशनर समाज के बिनोद सिन्हा शामिल हुए। प्रतियोगिता में 1600, आठ सौ, चार सौ मीटर दौड़, लोग जंप, चेयर रेस सहित अन्य खेलों का आयोजन किया गया और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। लड़कों के 1600 मीटर दौड़ का प्रथम पुरस्कार अंकित, लड़कियों में मौसमी केरकेट्टा, आठ सौ मीटर दौड़ में रवि उरांव ने प्रथम व सचिन मिंज ने द्वितीय स्थान, चार सौ मीटर दौड़ में रवि उरांव और मौसमी गोला फेंक में विकास उरांव। जबकि चेयर रेस में अनुज कच्छप और अंशु विजेता रहे। कार्यक्रम में डब्बू केरकेट्टा, विकास उरांव, नौशाद अख्तर, जमील अख्तर अभिलाष सोनू, जगरे उरांव पहान अशोक उरांव, पइनभरा बिजो उरांव, सरना युवा संघ अध्यक्ष बिरा उरांव, सूरज उरांव, पड़हा राजा शनि उरांव मुखिया रीता देवी सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play