Bareily News: कछला रामगंगा से जल लेने रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था – Hindustan

Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से रविवार को फरीदपुर का माहौल शिवमय हो गया। मोहल्ला परा साईं बाबा मंदिर के पास से शिवभक्तों का कांवड़ जत्था गंगाजल लेने के लिए पवन गंगा कछला घाट के लिए रवाना हुआ। इससे पहले कांवड़ियों ने साईं बाबा मंदिर पर पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने का संकल्प लिया। वहीं, सोमवार को कांवड़ियों का जत्था निर्धारित मार्ग से मोहल्ला मिर्धान होते हुए मोहल्ला परा के रास्ते पहलऊ पहुंचेगा।

सोमवार को पहलऊ पटी गांव में पांच पांडवों की ओर से स्थापित प्राचीन शिव मंदिर में कांवड़िए गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ यात्रा को लेकर शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कांवड़ियों के रवाना होने के दौरान स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। श्रद्धालुओं ने यात्रा के दौरान अनुशासन और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की बात कही। प्रशासन की ओर से भी कांवड़ यात्रा को लेकर सतर्कता बरती गई।

पुलिस और तहसील प्रशासन के सहयोग से कांवड़ियों को निर्धारित मार्ग से रवाना कराया गया। सुरक्षा व्यवस्था में कोतवाली प्रभारी राधेश्याम, कस्बा इंचार्ज उपनिरीक्षक जसवीर सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा। सोमवार को पहलऊ के प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक के साथ कांवड़ यात्रा संपन्न होगी। कांवड़ यात्रा में महंत राहुल पाठक, उपमहंत गौरव पांडेय, सुमित राठौर, हर्षित राठौर, अभिषेक राठौर, विकास राठौर, राज सैनी, आशुतोष पाण्डेय, अनुज कश्यप, श्रवण गुप्ता, भोले महंत सिपट्टर लाल, उपमहंत वीरेंद्र पाठक आदि मौजूद रहे।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News