अशोकनगर में 24 घंटे में 48.5 मिमी बारिश: मुंगावली में सबसे ज्यादा 78 मिमी वर्षा दर्ज; आज और कल वर्षा होने क… – Dainik Bhaskar

अशोकनगर जिले में रविवार सुबह से सोमवार सुबह 8 बजे तक 24 घंटों के दौरान कुल 48.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसमें मुंगावली में सर्वाधिक 78 मिलीमीटर (तीन इंच से अधिक) वर्षा रिकॉर्ड हुई। चंदेरी में 47 मिलीमीटर, ईसागढ़ में 40 मिलीमीटर और अशोकनगर में 29 म
रविवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। शाम को कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा हुई, जबकि रात में भी कई जगह तेज बारिश दर्ज की गई। देर रात तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। सोमवार सुबह भी जिले में घने बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने आज और कल मध्यम से तेज बारिश का अनुमान जताया है।
हालांकि, जिले के जलाशय अभी भी खाली पड़े हैं। बड़े तालाबों के साथ-साथ छोटे बांधों में भी पर्याप्त पानी नहीं आया है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News