2026 Mahindra Thar में नए फीचर्स की भरमार, ADAS और वेंटिलेटेड सीट्स भी – Hindustan

Mahindra अपनी पॉपुलर 3-डोर लाइफस्टाइल SUV Thar का नया फेसलिफ्ट मॉडल लाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पिछले साल थार को मामूली अपडेट दिया था, लेकिन अब आने वाले मॉडल में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। माना जा रहा है कि कंपनी Independence Day से पहले होने वाले अपने Freedom Drive इवेंट में अपडेटेड Thar को पेश कर सकती है। इस बार SUV में ग्राहकों की लंबे समय से चली आ रही कई मांगों को पूरा किया जा सकता है।

ADAS होगा सबसे बड़ा सेफ्टी अपडेट

₹ 9.99 – 17.7 लाख
₹ 11.99 – 19.19 लाख
₹ 11.49 – 21.29 लाख
₹ 9 – 15 लाख

2026 Thar फेसलिफ्ट का सबसे बड़ा बदलाव ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) हो सकता है। हाल ही में सामने आई टेस्टिंग तस्वीरों में SUV की विंडस्क्रीन के पीछे फ्रंट कैमरा दिखाई दिया है। इससे संकेत मिलते हैं कि इसमें Thar Roxx और अपडेटेड Scorpio-N में मिलने वाला ADAS सिस्टम दिया जा सकता है। इससे Thar की सेफ्टी पहले के मुकाबले काफी बेहतर हो सकती है।

नई Thar में 10.25-इंच का पूरी तरह डिजिटल TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया जा सकता है। मौजूदा मॉडल में एनालॉग मीटर और बीच में छोटा MID मिलता है, जो अब इस सेगमेंट की नई SUVs के मुकाबले पुराना लगता है। नया डिजिटल क्लस्टर ज्यादा प्रीमियम होगा और इसमें स्पीड, RPM के अलावा नेविगेशन, ड्राइविंग डेटा, ऑफ-रोड इन्फर्मेशन, माइलेज और गाड़ी से जुड़े अलर्ट भी देखे जा सकते हैं।

फेसलिफ्ट में Thar का बॉक्सी और आइकॉनिक डिजाइन बरकरार रहेगा, लेकिन इसके फ्रंट और साइड में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। डिजाइन में Thar Roxx की झलक देखने को मिल सकती है। इसमें नई ग्रिल, गोल LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और C-शेप DRLs मिल सकते हैं। टेस्टिंग के दौरान नई डुअल-टोन अलॉय व्हील्स भी देखी गई हैं।

नई थार में वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें मिलने की भी उम्मीद है। भारतीय गर्मी को देखते हुए यह काफी काम का फीचर होगा। इसके अलावा Thar Roxx से लिया गया Harman Kardon प्रीमियम ऑडियो सिस्टम भी दिया जा सकता है, जिससे बेहतर साउंड और ज्यादा क्लियर ऑडियो मिलेगा।

फेसलिफ्ट मॉडल में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल भी जोड़ा जा सकता है। फिलहाल Thar में मैनुअल AC कंट्रोल मिलता है। हालांकि इंजन और गियरबॉक्स में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। SUV में मौजूदा 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 2.2-लीटर डीजल इंजन जारी रह सकते हैं। इनके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलने की उम्मीद है।

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आपके क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News