आजादी के 80वें साल में कहां खड़े हैं भारत और पाकिस्तान? जमीन से अंतरिक्ष तक… किसमें कितना दम – India.com

Published By: Anjali Karmakar | Updated: Aug 10, 2026, 10:53 PM
15 अगस्त 2026 को भारत अपनी आजादी के 79 वर्ष पूरे कर रहा है और अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. पाकिस्तान 14 अगस्त को आजादी का जश्न मनाएगा. 1947 में एक ही जमीन से निकले दो मुल्कों ने बिल्कुल अलग-अलग रास्ते चुने. एक तरफ भारत आज दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है, स्पेस मिशन से लेकर डिजिटल टेक्नोलॉजी तक अपनी ताकत दिखा रहा है. ग्लोबल डिप्लोमेसी में उसका कद लगातार बढ़ रहा है. दूसरी तरफ पाकिस्तान आज भी आर्थिक संकट, राजनीतिक अस्थिरता और कर्ज के दबाव से जूझता रहा है. आइए समझते हैं आजादी के इतने सालों बाद भारत और पाकिस्तान कहां खड़े हैं?
सबसे पहले बात उस ताकत की जो किसी भी देश की सैन्य और रणनीतिक क्षमता की नींव होती है. ये ताकत अर्थव्यवस्था की है. विश्व बैंक के 2025 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत की GDP करीब 3.96 ट्रिलियन डॉलर है. पाकिस्तान की GDP करीब 407.3 अरब डॉलर है. यानी भारत की अर्थव्यवस्था पाकिस्तान से करीब 9.7 गुना बड़ी है. इसी तरह भारत की GDP ग्रोथ 2025 में 7.6% रही, जबकि पाकिस्तान की 3.7% है.
प्रति व्यक्ति GDP की बात करें, तो 2025 में भारत का आंकड़ा करीब 2,702.5 डॉलर रहा. पाकिस्तान में यह करीब 1,595.9 डॉलर था. यानी औसतन आर्थिक उत्पादन के मामले में भारत का प्रति व्यक्ति आंकड़ा पाकिस्तान से करीब 69% ज्यादा है. हालांकि, दोनों देशों की बड़ी आबादी और आय असमानता को देखते हुए सिर्फ प्रति व्यक्ति GDP से आम नागरिक की पूरी आर्थिक स्थिति का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता.
ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 145 देशों की लिस्ट में भारत चौथे नंबर पर है. अमेरिका, रूस और चीन टॉप 3 देश हैं. पाकिस्तान इस लिस्ट में 2023 में पाकिस्तान 7वें नंबर पर था. 2024 में फिसलकर 9वें पर पहुंच गया. साल 2025 में टॉप 10 देशों की लिस्ट से बाहर हो गया है. अभी पाकिस्तान 12वें नंबर पर है और भारत से 8 नंबर पीछे है. 2026 की लिस्ट अभी रिलीज नहीं की गई है. ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स में 60 अलग-अलग पैरामीटर्स पर देशों की ताकत को देखा जाता है. इसके आधार पर ही स्कोर किया जाता है. जिस देश का स्कोर जितना ज्यादा होगा, उसकी ताकत उतनी कम होगी. इस इंडेक्स में भारत का स्कोर 0.1184 है, जबकि पाकिस्तान का स्कोर 0.2513 है.
थलसेना के मामले में दोनों देशों के पास बड़ी सैन्य ताकत है. भारत के पास करीब 14 लाख सक्रिय सैनिक हैं, जबकि पाकिस्तान की सक्रिय सैन्य संख्या इससे काफी कम है. भारत के पास टैंक, आर्टिलरी, मिसाइल सिस्टम और लॉजिस्टिक क्षमता का बड़ा आधार है. भारत का एक बड़ा रणनीतिक फायदा यह भी है कि उसकी सेना को पाकिस्तान के अलावा चीन जैसे बड़े सैन्य प्रतिद्वंद्वी को भी ध्यान में रखकर तैयारी करनी पड़ती है. इसके बावजूद भारत लगातार आधुनिक टैंक, आर्टिलरी, ड्रोन और नेटवर्क-सेंट्रिक युद्ध क्षमता पर निवेश कर रहा है.
ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स के मुताबिक, भारत के पास पाकिस्तान की तुलना में करीब 3 गुना ज्यादा बड़ा हथियारों का जखीरा है. भारत के पास मिसाइल अटैक, ड्रोन अटैक या समुद्री, जमीनी लड़ाई के लिए हथियारों का बड़ा जखीरा और हर तरह के वॉरशिप हैं. ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स के मुताबिक, भारत के पास 1.48 लाख बख्तरबंद गाड़ियां, 4201 टैंक, 4075 आर्टिलरी और 264 मोबाइल रॉकेट प्रोजेक्टर है. जबकि पाकिस्तान के पास महज 17 हजार बख्तरबंद गाड़ियां, 2627 टैंक, 3291 आर्टिलरी और 600 मोबाइल रॉकेट प्रोजेक्टर है. पाकिस्तान के मुकाबले भारत के पास 1.6 गुना ज्यादा तोपें हैं.
भारत के नौसेना बेड़े में 293 जहाज हैं, जबकि पाकिस्तान के पास 121 जहाज ही हैं. भारत के पास 2 एयरक्राफ्ट कैरियर हैं, पाकिस्तान के पास एक भी नहीं है. भारत के पास 18 सबमरीन है और पाकिस्तान के पास इसकी संख्या मात्र 8 है. भारत के पास 13 डिस्ट्रॉयर है, पाकिस्तान के पास एक भी नहीं है. फ्रिगेट वॉरशिप की बात करें, तो भारत के पास इनकी संख्या 14 है और पाकिस्तान के पास इनकी संख्या 9 है. कॉर्वेट वॉरशिप की बात करें, तो भारत के पास 18 हैं और पाकिस्तान के पास मात्र 9. भारत के पास 135 गश्ती जहाज हैं और पाकिस्तान के पास बस 69 गश्ती जहाज.
अब बात वायुसेना की. ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स के मुताबिक, भारत के पास 2220 एयरक्राफ्ट हैं. पाकिस्तान के पास 1399 एयरक्राफ्ट हैं. भारत के पास 513 फाइटर एयरक्राफ्ट हैं, पाकिस्तान के पास 328 एयरक्राफ्ट हैं. भारत के पास 130 डेडिकेटेड अटैकर्स हैं. पाकिस्तान के पास सिर्फ 90 हैं. भारत के पास स्पेशल मिशन क्राफ्ट की संख्या 74 है और पाकिस्तान की 27 है. भारत के पास 6 और पाकिस्तान के पास 4 एरियर टैंकर हैं. भारत के पास 899 हेलिकॉप्टर और 80 अटैकर्स हेलिकॉप्टर हैं. पाकिस्तान के पास 373 हेलिकॉप्टर और 57 अटैकर्स हेलिकॉप्टर हैं.
भारत के पास पृथ्वी और अग्नि सीरीज की बैलिस्टिक मिसाइल्स (रेंज 700 से 8000 किमी.) भारत के पास S-400 एयर डिफेंस सिस्टम है, जो पाकिस्तान की दागी हुई मिसाइल्स को ट्रैक करके हवा में ही खत्म कर सकता है. वहीं, पाकिस्तान के पास 2750 किमी. रेंज की शाहीन-3 मिसाइल है. इसके अलावा बाबर (750 किमी.) और राद (350 किमी.) जैसी क्रूज मिसाइल्स हैं, जो न्यूक्लियर वेपन ले जा सकती हैं. भारत के पास ब्रह्मोस जैसा क्रूज मिसाइल है, जबकि पाकिस्तान के पास बाबर(हत्फ-VII) क्रूज मिसाइल है.स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के पास 180 और पाकिस्तान के पास 170 न्यूक्लियर हथियार हैं. ये आंकड़े SIPRI की 2025 के वर्ल्ड न्यूक्लियर फोर्सेस डेटा पर आधारित हैं. इनमें दोनों देशों के हथियारों की संख्या स्टॉकपाइल (रजिस्टर्ड स्टॉक) के रूप में दी गई है.
अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने पाकिस्तान से काफी बड़ी छलांग लगाई है. भारत का ISRO चंद्रयान, मंगलयान, आदित्य-L1 और गगनयान जैसे मिशनों के जरिए अपनी क्षमता दिखा चुका है. भारत के पास कम्युनिकेशन, वेदर, नेविगेशन, रिमोट सेंसिंग और मिलिट्री इस्तेमाल वाले सैटेलाइट का बड़ा नेटवर्क है. 2026 में भी भारत के स्पेस प्रोग्राम का विस्तार जारी है. सरकार ने लोकसभा में बताया कि भारत के 22 एक्टिव लो-अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट में से 20 को स्पेस में बढ़ती भीड़ के कारण टकराव के बढ़े हुए जोखिम का सामना करना पड़ रहा है. दूसरी ओर, पाकिस्तान ने भी स्पेस प्रोग्राम पर काम किया है. चीन के सहयोग से पाकिस्तान ने कुछ सैटेलाइट लॉन्च किए हैं, लेकिन स्वदेशी लॉन्च क्षमता, गहरे स्पेस मिशन और स्पेस साइंस में भारत काफी आगे निकल चुका है. भारत चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश है.
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News