Bhagalpur News: जिला स्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला 18 को – Hindustan

Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिला नियोजनालय द्वारा युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 18 अगस्त को जिला स्कूल में एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जाएगा। मेले में राज्य एवं राज्य के बाहर की लगभग 30 प्रतिष्ठित निजी क्षेत्र की नियोजक कंपनियां भाग लेंगी। इन कंपनियों द्वारा योग्य एवं इच्छुक युवाओं के लिए विभिन्न रोजगार अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। युवाओं को मिलेगा रोजगार के साथ मार्गदर्शन जिला नियोजनालय की ओर से मेले में शामिल होने वाले युवाओं को निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों, नियुक्ति प्रक्रिया, आवश्यक योग्यता एवं चयन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी और आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।

सहायक निदेशक (नियोजन) तौसिफ कय्यूम ने बताया कि नियोजन मेले का उद्देश्य जिले के अधिकाधिक युवाओं को निशुल्क, सुगम और सुरक्षित तरीके से निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर उपलब्ध कराना है। इसके माध्यम से युवाओं को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। नियोजन मेले में लगभग 30 निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इससे स्थानीय युवाओं को एक ही स्थान पर विभिन्न कंपनियों के रोजगार अवसरों की जानकारी प्राप्त करने तथा अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार के लिए चयन प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा। युवाओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में नियोजन मेले में शामिल होकर उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News