अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता ओजोन सिटी स्केटिंग रिंक में 8 से 10 अगस्त तक 7वीं यूपी ओपन स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप का आयोजन अलीगढ़ रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन ओजोन सिटी के डायरेक्टर सागर मंगला ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में जूनियर गर्ल्स ने स्वर्ण, महिला टीम ने रजत पदक हासिल किया।चैंपियनशिप में अलीगढ़ के साथ-साथ लखनऊ, बनारस, इटावा, आगरा, गौतमबुद्ध नगर, बिजनौर, मेरठ सहित कई जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग में इटावा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जबकि बिजनौर की टीम ने रजत पदक और आगरा की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया।
वहीं महिला वर्ग में बिजनौर की टीम ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि अलीगढ़ की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। अलीगढ़ महिला टीम की सफलता में कप्तान नबीला खान का विशेष योगदान रहा। अलीगढ़ टीम के प्रदर्शन में कोच कुरैशा खान एवं टीम मैनेजर सुआलिहा नसीम ने टीम की सफलता में अहम योगदान दिया। जूनियर गर्ल्स वर्ग में अलीगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। टीम की कप्तान आलीशन नवाज़िश के नेतृत्व में मरयम, आमिना, रिद्धिका, मुबशरा सहित सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया और टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर ओजोन सिटी के जीएम एव एजीएम शैलेंद्र चौधरी एवं कमल अख्तर ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ओजोन सिटी के डायरेक्टर सागर मंगला भी उपस्थित रहे।
शॉर्ट बायो: सुनील कुमार पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ में अलीगढ़ टीम में अलीगढ़ मुस्लिम विवि, राजा महेंद्र प्रताप विवि, मंगलायतन विवि समेत बेसिक शिक्षा को प्रजेंट कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
सुनील कुमार डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में अलीगढ़ से शिक्षा को प्रजेंट कर रहे हैं। नई शिक्षा नीति, अलीगढ़ मुस्लिम विवि से जुड़े सैकड़ों शोध की वजह से उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में दैनिक जागरण (Inext) और आईटीवी ग्रुप इंडिया न्यूज चंडीगढ़ जैसे प्रमुख संस्थानों से से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में इंडिया न्यूज के साथ एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड रिपोर्टिंग, डेस्क जॉब, सेंट्रल डेस्क पर काम किया। उसके बाद जुलाई 2018 बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़े। वर्तमान में अलीगढ़ यूनिट में वह शिक्षा को देख रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
बी.कॉम और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट देहरादून बाद उन्हें उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पत्रकारिता सीखने को मिली। एजुकेशन हब कहे जाने वाले शहर में उन्हें शिक्षा बिट पर रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। इसी वजह से वह शिक्षा बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रहे है।
एंटरटेनमेंट और विजन
शिक्षा के साथ साथ फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी विषयों पर सुनील की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू मुंबई और अलीगढ़ दौरे आए कलाकार, निदेशक के किए हैं। सुनील का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play