Balrampur News: हिंदी में अर्पित व प्रतिभा तो अंग्रेजी में वैष्णवी रहीं अव्वल – livehindustan.com

Balrampur News: हिंदी में अर्पित व प्रतिभा तो अंग्रेजी में वैष्णवी रहीं अव्वल प्रतियोगिता
तुलसीपुर, संवाददाता। आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल भवानीपुर में सोमवार को हिंदी एवं अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रतिभाग कर अपने वक्तृत्व कौशल, भाषा दक्षता और रचनात्मक अभिव्यक्ति का प्रभावी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. डीपी सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में शुद्ध उच्चारण, भाषाई दक्षता, आत्मविश्वास और मंच पर प्रभावी ढंग से अपनी बात रखने की क्षमता विकसित करना रहा।
हिंदी भाषण प्रतियोगिता में अर्पित कसौंधन ने प्रथम, राधिका यादव ने द्वितीय व अवनि और आरव सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अयांश कोगे, जोया शाहीन और ओम अरुण मिश्रा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। प्रतिभा मौर्या ने प्रथम, वंशिका वर्मा ने द्वितीय तथा अफ्फान खान ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इसी तरह अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में अवनि प्रथम, स्वस्ति गुप्ता द्वितीय और सिया गुप्ता तृतीय रहीं। प्रतीक्षा मिश्रा, उर्मिला पाठक और अलकमा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। वैष्णवी कसौधन प्रथम, योशिता शुक्ला द्वितीय तथा प्रगति पाठक तृतीय रहीं। प्रधानाचार्य डॉ. डीपी सिंह ने विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच विकसित करती हैं। सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों एवं निर्णायक मंडल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News