'भारत में महिला पायलटों की हिस्सेदारी 25 प्रतिशत करने का लक्ष्य', एक कार्यक्रम में बोले राम मोहन नायडू – Jagran

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने घोषणा की कि सरकार भारत के विमानन कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी को 25% तक बढ़ाने का प्रयास कर रही है। …और पढ़ें
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने सोमवार को कहा कि सरकार भारत के विमानन कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी को 25 प्रतिशत तक बढ़ाने के लिए प्रयासरत है।
नायडू ने एक कार्यक्रम में कहा कि इस समय भारत में कुल पायलटों में महिलाओं की हिस्सेदारी लगभग 15 प्रतिशत है, जबकि वैश्विक स्तर पर यह लगभग पांच प्रतिशत है। उन्होंने कहा, नारी शक्ति भारत के विमानन क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ा रही है।
दुनियाभर में महिला पायलटों की संख्या पांच प्रतिशत है, जबकि भारत में यह आंकड़ा 15 प्रतिशत है। हम इसे 25 प्रतिशत तक ले जाने और विमानन कार्यबल में महिलाओं के लिए और अधिक अवसर सृजित करने के लिए काम कर रहे हैं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News