अमेरिका: न्यूजर्सी में भारतीय स्टोर से एक मिनट में दस लाख डॉलर के गहनों की लूट – Jagran

अमेरिका के न्यूजर्सी में नाइनलाख ज्वेलर्स में नकाबपोश लुटेरों ने महज एक मिनट में दस लाख डॉलर के गहनों की लूट की। यह वारदात वुडब्रिज इलाके में हुई। …और पढ़ें
न्यूजर्सी में भारतीय स्टोर से लाखों की लूट।
न्यूजर्सी में भारतीय ज्वेलरी स्टोर से दस लाख डॉलर की लूट।
चार नकाबपोश लुटेरों ने एक मिनट में वारदात को अंजाम दिया।
यह इलाका पहले भी भारतीय ज्वेलरों के निशाने पर रहा है।
डिजिटल डेस्क, न्यूयार्क। अमेरिका के न्यूजर्सी में नकाबपोश लुटेरों ने एक भारतीय स्टोर को निशाना बनाया और महज एक मिनट में दस लाख डॉलर के गहनों की लूट की वारदात को अंजाम देकर रफूचक्कर हो गए।
पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम इस वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब काले कपड़ों में चार नकाबपोश लुटेरे वूडब्रिज इलाके में स्थित नाइनलाख ज्वेलर्स में घुसे। उन्होंने हथौड़े से शोकेस तोड़कर बैग में गहने भरकर फरार हो गए।
न्यूजर्सी में भारतीय ज्वेलरों को निशाना बनाने की यह नई घटना है। यहां पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। स्टोर के सह-मालिक सोनू चौहान ने कहा, ‘उनके पास बड़े प्लास्टिक बैग थे। उन्होंने 30 से 45 सेकंड के अंदर सब कुछ कर डाला’।
स्टोर के बाहर लगे कैमरों में दिखा कि लुटेरे एक सिल्वर रंग की कार से आए और थोड़े ही समय में उसमें सवार होकर भाग निगले। न्यूजर्सी के इस इलाके में कई भारतीय ज्वेलरी स्टोर हैं। इसी इलाके में स्थित विरानी ज्वेलर्स को पिछले वर्ष जून में निशाना बनाया गया था। जबकि 2022 में भी इसी तरह की एक वारदात हुई थी।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News